सस्पेंड किए जा सकते हैं मनीष दुबे
गौरतलब है कि बरेली स्थित शुगर मिल में बतौर जीएम तैनात ज्योति मौर्य लगातार विवादों में चल रही हैं। उनके पति का आरोप है कि ज्योति का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर है। दोनों ने मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। उधर, मनीष दुबे के खिलाफ चल रही विभागीय जांच पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें महिला होमगार्ड के उत्पीड़न समेत कई मामलों में दोषी पाया गया है। चर्चा है कि उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है।
