Select Date:

PM ने किया गोवा के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन:35 डोमेस्टिक और 18 इंटरनेशनल लोकेशन्स की कनेक्टिविटी होगी

Updated on 12-12-2022 06:19 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा के मोपा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। डाबोलिम के बाद यह गोवा का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। PM मोदी ने नवंबर 2016 में खुद इसकी आधारशिला रखी थी। एयरपोर्ट राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में रक्षा मंत्री रहे दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नाम पर होगा।

2 हजार 870 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस एयरपोर्ट पर हर साल करीब 40 लाख पैसेंजर्स के आने की उम्मीद है। बाद में इसे हर साल 3 करोड़ पैसेंजर्स तक ले जाने का प्लान है। डाबोलिम एयरपोर्ट से अभी 15 डोमेस्टिक और 6 इंटरनेशनल लोकेशन्स के लिए कनेक्टिविटी है, जबकि मोपा एयरपोर्ट के जरिए 35 डोमेस्टिक और 18 इंटरनेशनल लोकेशन्स तक पहुंचा जा सकेगा।

मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की खासियत
मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट गोवा की राजधानी पणजी से 35 किलोमीटर की दूरी पर है। मार्च 2000 में केंद्र सरकार ने मोपा गांव में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए राज्य सरकार को अनुमति दी थी। यहां दुनिया के सबसे बड़े विमानों को संभालने वाला रनवे भी बनाया गया है। इस एयरपोर्ट पर सोलर पॉवर प्लांट लगाए गए हैं।

इसी के साथ ग्रीन बिल्डिंग्स, LED लाइटें, रीसाइक्लिंग जैसी कई सुविधाओं के साथ इसे तैयार किया गया है। यह एयरपोर्ट डाबोलिम एयरपोर्ट की तुलना में बेहतर सुविधाओं से लैस है। डाबोलिम एयरपोर्ट पर रात में पार्किंग की सुविधा नहीं थी। मोपा हवाई अड्डे पर यह सुविधा है। डाबोलिम में कोई कार्गो टर्मिनल नहीं था, जबकि मोपा में 25 हजार मीट्रिक टन की क्षमता वाली कार्गो सुविधा होगी।

PM बोले- गोवा के लाडले के नाम पर एयरपोर्ट
एयरपोर्ट के उद्धाटन के बाद PM मोदी ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम मेरे प्रिय सहयोगी और गोवा के लाडले, स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है। अब मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से पर्रिकर जी का नाम, यहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति को याद रहेगा। बता दें कि पर्रिकर मोदी सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। कैंसर की वजह से उनका देहांत हो गया था।

कांग्रेस सरकार के रवैये पर जताई नाराजगी
प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के रवैये पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- 2014 से पहले सरकारों का जो रवैया था, उस वजह से हवाई यात्रा लग्जरी और VIP लोगों के रूप में स्थापित हो गई थी। अमीर लोग ही इसका फायदा उठा पाते थे। पहले की सरकारों ने ये सोचा ही नहीं कि आम लोग भी एयर ट्रैवल करना चाहते हैं। जरूरत थी इसे सस्ता और सुगम बनाने की। हमने इसे कर दिखाया।

8 साल में ही हमने 72 एयरपोर्ट बना दिए
PM मोदी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर 2014 तक देश में छोटे-बड़े सिर्फ 70 एयरपोर्ट थें। ये भी बड़े शहरों तक ही सीमित थे। 2014 में जब केंद्र में हमारी सरकार बनी तो मात्र 8 साल में ही हमने 72 एयरपोर्ट बना दिए। हमने हवाई यात्रा को देश के छोटे-छोटे शहरों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट
हमने दो स्तर पर काम किया। पहला- देशभर में एयरपोर्ट नेटवर्क का विस्तार किया। दूसरा- उड़ान योजना के जरिए आम लोगों को भी हवाई जहाज में उड़ने का अवसर दिया। इन प्रयासों का अभूतपूर्व परिणाम आया। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बन गया है। मौजूदा समय में देश में करीब 140 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। सरकार की योजना अगले 5 सालों में 220 हवाई अड्डों को विकसित करने की है।

सिंधिया बोले- नया इतिहास रचा जा रहा है
इस मौके पर सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गोवा में पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन हो रहा है। यहां नया इतिहास रचा जा रहा है कि एक शहर में 2-2 हवाई अड्डे हो गए। पूर्व सरकारों में 1 साल में 1 हवाई अड्डे का निर्माण नहीं होता था लेकिन आज 1 साल में कई हवाई अड्डों का निर्माण होता है।

इसके पहले पीएम मोदी ने पणजी में 9वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में AIIMS के आयुष अस्पताल का उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन और दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी का वर्चुअल उद्घाटन किया। मोदी ने मोपा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया।

समारोह में मोदी ने कहा कि आयुर्वेद एक ऐसा ज्ञान है जिसका मोटो है, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। इसका मतलब है सबका सुख और सबका स्वास्थ्य।आयुर्वेद पर भारत की कोशिशों की आज दुनिया तारीफ कर रही है। आज 30 से ज्यादा देशों ने आयुर्वेद को मान्यता दी है। आयुष उद्योग पिछले 8 वर्षों में सात गुना बढ़कर 20,000 करोड़ रुपए से 1.4 लाख करोड़ रुपए हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.