पीएम मोदी, 12 मुख्यमंत्री, 35 केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी पार्टी की रणनीति
Updated on
16-01-2023 05:50 PM
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 16 जनवरी (सोमवार) से राजधानी स्थित नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसकी शुरुआत शाम चार बजे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के संबोधन से होगी और समापन अगले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन से होगा।भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा के अलावा पार्टी शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री व पांच उपमुख्यमंत्री, 35 केंद्रीय मंत्री, 17 राज्यों में पार्टी के सदन के नेता सहित करीब 350 नेता शामिल होंगे।
बैठक में पारित होंगे तीन तरह के प्रस्ताव उन्होंने कहा कि बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा मुख्यालय में सोमवार की सुबह पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सभी प्रदेशों के अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों व मंत्रियों की एक बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कार्यकारिणी के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा। तावड़े ने बताया कि कार्यकारिणी स्थल पर विभिन्न विषयों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र होगा।
17 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे संबोधित कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे दीप प्रज्वलित किये जाने से होगी। इसके बाद नड्डा का अध्यक्षीय संबोधन होगा। तावड़े ने बताया कि 17 जनवरी को शाम 4 बजे प्रधानमंत्री के संबोधन से कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में गुजरात चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करने को उत्सुक हैं। बैठक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के नतीजों के अलावा पार्टी नेताओं की लोकसभा प्रवास योजना की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…