Select Date:

अमेरिका-यूरोप की तरह अब भारत में भी सबको मिलेगी पेंशन! जानिए क्या है सरकार का प्लान

Updated on 25-02-2025 12:06 PM
नई दिल्ली: सरकार देश के सभी नागरिकों के लिए एक नई पेंशन योजना लाने पर विचार कर रही है। इसे 'यूनिवर्सल पेंशन स्कीम' कहा जा रहा है। इसका मकसद देश के हर नागरिक को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है। सूत्रों के मुताबिक श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। यह योजना स्वैच्छिक और अंशदायी होगी। यह रोजगार से जुड़ी नहीं होगी। इसलिए इसमें कोई भी योगदान कर सकता है और पेंशन प्राप्त कर सकता है। सरकार इस योजना को EPFO के तहत लाने की योजना बना रही है। अभी इसके ढांचे पर काम चल रहा है। जैसे ही यह काम पूरा होगा, मंत्रालय सभी संबंधित लोगों से बातचीत करेगा। इससे योजना को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
सूत्रों के मुताबिक इस नई योजना में कुछ पुरानी योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा। इससे ये योजनाएं ज्यादा लोगों को आकर्षित करेंगी। साथ ही सभी वर्गों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार चाहती है कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, व्यापारियों और स्व-रोजगार करने वालों को भी इस योजना का लाभ मिले। 18 साल या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है। 60 साल की उम्र के बाद उन्हें पेंशन मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.