'मेक इन इंडिया' की प्रगति पर PM मोदी ने जाहिर की खुशी, जयशंकर ने ट्वीट का दिया जवाब
Updated on
17-04-2023 06:01 PM
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर 'मेक इन इंडिया' पहल की प्रगति को लेकर रविवार को प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक ट्वीट के जवाब में इस पहल की सराहना की। जयशंकर ने मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री मातेउस मगाला के साथ मापुटो से माचवा तक 'मेड इन इंडिया' ट्रेन में सफर करने के बारे में ट्वीट किया था। जयशंकर के ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'इससे हर भारतीय को खुशी होगी। मेक इन इंडिया पहल लगातार वैश्विक स्तर पर प्रगति कर रही है।'
मोदी ने विदर्भ क्षेत्र के लिए शनिवार को छह रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के उद्घाटन की भी सराहना की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, 'विदर्भ क्षेत्र में संपर्क के लिए यह महत्वपूर्ण प्रयास है।' मोदी ने मुंबई के ताजमहल पैलेस में 'एससीओ मिलेट फूड फेस्टिवल' के आयोजन की तारीफ की है। स्थानीय सांसद मनोज कोटक ने 'एससीओ मिलेट फूड फेस्टिवल' के रूप में मुंबई के ताजमहल पैलेस में जलगांव के ज्वार, नागपुर के बाजरा, औरंगाबाद के रागी पहुंचने की जानकारी ट्वीट कर दी थी। जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'मुंबई में श्री अन्न (मोटे अनाज) को लोकप्रिय बनाने का यह प्रशंसनीय प्रयास है।'
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ और बिहू समारोह पर नागरिकों के ट्वीट का भी जवाब दिया। अपने पिता को काशी विश्वनाथ ले जाने वाले एक व्यक्ति को जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'प्यारा।' एक अन्य ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, 'आरजे सूफी को उनकी वंदे भारत यात्रा पर प्रकाश डालते हुए देखकर अच्छा लगा।' प्रधानमंत्री ने पद्म श्री से सम्मानित प्रेमजीत बारिया द्वारा प्रस्तुत दीव के प्रसिद्ध स्थलों की कलाकृति भी साझा की।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…