Select Date:

PM मोदी ने 9 साल में राजस्थान को दी ये सौगातें, क्या 2023 के विधानसभा चुनाव में दिला पाएंगे जीत?

Updated on 08-06-2023 06:04 PM
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटा में अपनी केंद्र की सरकार के 9 साल पूरे होने का जश्न मनाकर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार कार्यक्रम का भी आगाज कर दिया है। पिछले 9 साल की राजनीति पर नजर डालें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहरे पर राजस्थान की जनता ने दिल खोलकर भरोसा जताया है। इसकी बानगी इससे समझी जा सकती है कि 2014 के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटें बीजेपी के खाते में गई। 2019 की 25 सीटें इसलिए खास है क्योंकि ठीक एक साल पहले 2018 के नवंबर दिसंबर में अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनी थी, जिसके बावजूद राजस्थान की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए सभी सीटों पर बीजेपी कैंडिडेट की जीत सुनिश्चित की। 2019 के लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत के सीएम रहते हुए उनके बेटे वैभव गहलोत भी चुनाव नहीं जीत पाए।

हालांकि पीएम मोदी ने भी राजस्थान को सौगातें देने में दरियादिली दिखाई है। पिछले 9 साल में केंद्र सरकार की राजस्थान में 5500 करोड़ घोषित हुई हैं। इसमें से कुछ योजनाएं शुरू हो चुकी हैं तो कुछ पर काम चल रहा है। पीएम मोदी और केंद्र की राजस्थान में बड़ी घोषणाओं पर नजर डालें तो 19 फरवरी 2019 को सूरतगढ़ से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत की गई। 16 जनवरी 2018 को बाड़मेर के पचपदार में रिफाइनरी की शुरुआत की गई।

पीएम की सौगात, CM भी कर चुके हैं तारीफ


पीएम मोदी ने इस कदर राजस्थान में विकास योजनाएं शुरू की कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी खुले मंच से इसकी तारीफ कर चुके हैं। सीएम अशोक गहलोत की डिमांड पीएम मोदी ने राजस्थान के उन इलाकों में ट्रेन सेवाएं शुरू की, जिसकी लंबे समय से डिमांड चल रही थी। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्रे विस्तार में भी केंद्र ने राजस्थान सरकार की हरसंभव मदद की है। कोरोना काल में राजस्थान में जिस तरह से काम हुए उसकी तारीफ भी खुद पीएम मोदी सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं। 2018 के बाद गैर बीजेपी शासित राज्यों में राजस्थान उन चुनिंदा राज्यों में है जिसका मोदी सरकार से कभी भी टकराव देखने को नहीं मिला। विकास कार्यों को लेकर सीएम अशोक गहलोत और पीएम मोदी के बीच सामंजस्य देखने को मिलता रहा।

राजस्थान के कई नेताओं को पीएम ने दिए अहम पद


विकास योजनाओं के अलावा राजनीतिक रूप से भी पीएम मोदी ने पिछले नौ साल में राजस्थान को काफी कुछ दिया है। पीएम मोदी ने ना केवल पार्टी में बल्कि केंद्र की सरकार में भी राजस्थान के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी। आइए उसपर एक नजर डालते हैं।

2014-2019 का कार्यकाल: राजस्थान के 6 सासंदों को मंत्रिमंडल में जगह दी, जिसमें श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल, बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, नागौर सांसद सीआर चौधरी और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया। इसके अलावा बीजेपी की केंद्रीय टीम में भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, सुनील बंसल को महत्वपूर्ण पद दिया गया। भूपेंद्र यादव को बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई तो सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य का प्रभारी बनाया गया। ओम माथुर बीजेपी की केंद्रीय टीम में अहम रोल में रहे।

2019-2024 का कार्यकाल: लोकसभा स्पीकर का पद राजस्थान के कोटा सीट से सांसद ओम बिड़ला को मिला। जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रमोट कर केंद्रीय मंत्री बनाया गया। बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया। बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल को देश का कानून मंत्री बनाया गया। जहां तक पार्टी का सवाल है तो वसुंधरा राजे सिंधिया को केंद्रीय उपाध्यक्ष और ओम माथुर को केंद्रीय चुनाव सिमिति में शामिल किया गया। इसके अलावा उपराष्ट्रपति का पद भी राजस्थान शेखावटी इलाके से आने वाले जगदीप धनकड़ को दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.