पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया जश्न के बीच कोरोना से कैसे बच सकते हैं
Updated on
25-12-2022 06:51 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित किया। यह साल 2022 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम रहा। मन की बात का 96 वां संस्करण ऐसे समय हुआ, जब देश-दुनिया में एक बार फिर कोरोना महामारी का संकट मंडरा रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत साल 2022 की उपलब्धियां गिनाते हुए किया। पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह भारत ने दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की उपलब्धि हासिल की, ब्रिटेन को पीछे छोड़ा, खेल में उपलब्धियां हासिल की। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी और जन्म जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। कोरोना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, दुनिया के कई देशों में कोरोना फिर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में छुट्टियां हैं। लोग घुमने जरूर निकलें, लेकिन सावधानी भी बरतें। सावधान रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। मास्क लगाएं। समय-समय पर हाथ साफ करें।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…