पीएम मोदी ने DefExpo 2022 किया उद्घाटन, 52 विंग वायु सेना स्टेशन दीसा की रखी आधारशिला
Updated on
19-10-2022 05:42 PM
गुजरात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 (DefExpo
2022) का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन दीसा
की आधारशिला रखी। अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी 15,670
करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री
कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि 'Path to Pride' थीम के तहत आयोजित होने वाली
डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की अब
तक की सबसे बड़ी भागीदारी है। इस साल के डिफेंस एक्सपो में रक्षा क्षेत्र
की सात नई कंपनियों के एक साल पूरे होने का भी जश्न मनाया जाएगा। इन
कंपनियों का गठन 240 साल पुराने आयुध निर्माणी बोर्ड से अलग किया गया था।
ये सभी कंपनियां डिफेंस एक्सपो में पहली बार भाग ले रही हैं।
नए भारत का एक नया उद्देश्य है एक्सपो की थीम
डिफेंस एक्सपो पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को एक
मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के पीएम मोदी के विजन के अनुरूप इस एक्सपो
की थीम गौरव का मार्ग (Path to Pride) है। यह थीम सिर्फ एक विषय नहीं है,
बल्कि नए भारत का एक नया उद्देश्य है।
राष्ट्रीय स्तर पर विकसित हुए NFSU और RRU
डिफेंस एक्सपो 2022 में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने
राज्य के युवाओं को रक्षा और सुरक्षा प्रबंधन का ज्ञान प्रदान करने के लिए
2009 में गुजरात फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (GFSU) और रक्षा शक्ति
विश्वविद्यालय (RRU) की शुरुआत की। ये अब राष्ट्रीय स्तर पर NFSU और RRU के
रूप में विकसित हो गए हैं।
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…