विनेश फोगाट के मामले में एक्शन में हैं पीएम मोदी, IOA के अध्यक्ष पीटी उषा से की बात
Updated on
07-08-2024 05:30 PM
पेरिस ओलंपिक में भारत की चैंपियन महिला रेसलर विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य कर दिया गया है। इस निराशाजनक खबर के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर उनके लिए संदेश दिया और साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा से भी बात की। पीएम मोदी ने विनेश के लिए लिखा, 'विनेश तुम चैंपियन में भी चैंपियन हो! तुम भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हो। आज झटका लगा है। काश शब्द मेरी निराशा को बयां कर पाते।'
उन्होंने आगे कहा, 'इसके साथ ही मुझे पता है कि आप दृढ़ता की मिसाल हैं। चुनौतियों का सामना करना आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सभी आपके साथ हैं।'
पीटी उषा से भी पीएम मोदी ने की बात रिपोर्ट के मुताबकि पीएम मोदी की विनेश फोगाट के मामले पर पैनी नजर है। उन्होंने इस पूरे मुद्दे को समझने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से भी बात की और इस मुद्दे पर पहली जानकारी ली और विनेश के मेडल चूकने के बाद भारत के विकल्पों के बारे में जाना।
पीएम मोदी ने विनेश की मदद के लिए विकल्प तलाशने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से यह भी कहा कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो उसके अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएं।
फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी है विनेश
विनेश फोगाट ने मंगलवार को ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। बुधवार सुबह वजन बढ़ने के कारण उन्हें पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
भारत के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र सिंह दहिया ने कहा, 'हां, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह सुबह के वजन में अपने वजन से 100 ग्राम अधिक थीं। हमारे अध्यक्ष संजय सिंह यहां हैं और अपील करने की कोशिश कर रहे हैं।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…