Select Date:

पीएम मोदी ने परमाणु युद्ध से बचा लिया! CIA चीफ ने भारत के प्रधानमंत्री और चीनी राष्ट्रपति की तारीफ की

Updated on 28-02-2023 06:23 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी के प्रमुख बिल बर्न्स ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग परमाणु हथियारों का विरोध कर चुके हैं, जो बेहद महत्वपूर्ण है। उनका यह बयान रूस को परमाणु हथियारों से परहेज करने से जुड़ा है। यह बात उन्होंने तब कही है, जब दो दिन पहले ही विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि उन्होंने भारत और चीन से रूस के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का विरोध करने को कहा है। रविवार को CBS न्यूज के एक साक्षात्कार में बिल बर्न्स से तुर्की में पिछले साल हुई रूसी खुफिया प्रमुख सर्गेई नारीशकिन के साथ मुलाकात के बारे में पूछा गया।
बिल बर्न्स ने मीटिंग को 'निराशाजनक' बताया। उन्होंने कहा, 'मेरा लक्ष्य था कि समझौते के बारे में बात न की जाए। क्योंकि ये वह चीज है जो यूक्रेनी लोग रूसियों के साथ सही समय आने पर करेंगे। राष्ट्रपति ने मुझे क्या करने को कहा है, यह किसी भी चीज से ज्यादा था। उन्होंने मुझे नारीशकिन के माध्यम से पुतिन को यह साफ करने को कहा था कि अगर रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है, तो उसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।' उन्होंने आगे कहा कि नारीशकिन ने इस मुद्दे की गंभीरता को समझा और पुतिन ने भी ऐसा ही किया।

क्या बोले बिल बर्न्स


उन्होंने आगे कहा कि, मुझे ये लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि चीनी नेतृत्व और भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने परमाणु हथियारों के किसी भी इस्तेमाल पर अपना स्पष्ट विरोध जताया है। CIA चीफ बर्न्स रूस में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके हैं। जब बर्न्स से पूछा गया कि आखिर उन्हें बातचीत से निराशा क्यों हुई तो उन्होंने कहा, 'मुझे समझ आ गया था कि पुतिन में अभी भी अहंकार की भावना है।'

चीन को अमेरिका की चेतावनी


उन्होंने कहा, 'आप समझ जाते हैं। मुझे भी समझ आ गया था कि पुतिन मानते हैं कि युद्ध लंबा चलने से सब ठीक हो जाएगा। पुतिन को विश्वास है कि वह यूक्रेनियों को तोड़ सकते हैं, वह मानते हैं कि राजनीतिक रूप से एक समय सब ठीक हो जाएगा।' बर्न्स ने यह भी कहा कि चीन चाह रहा था कि रूस को घातक हथियार दिए जाएं। लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है। इससे पहले भी अमेरिका ने चीन को वॉर्निंग दी थी कि अगर रूस को हथियार दिए, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.