पिता के निधन पर पीएम मोदी ने उमेश यादव को भेजा खत, पढ़कर आपकी भी आखें हो जाएंगी नम
Updated on
04-03-2023 07:18 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम के अनुभवी एयर तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता तिलक यादव का निधन हो गया था। उमेश के पिता का निधन नागपुर में हुआ था। इसके चलते उमेश वापसी नागपुर लौट गए थे। लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले वह फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ गए। वहीं उमेश यादव के पिता के जाने के बाद अब भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए उन्हें एक चिट्ठी लिखी है।
नरेंद्र मोदी ने उमेश यादव को लिखा खत
भारतीय पेसर उमेश यादव को पीएम मोदी ने पिता के निधन के संदर्भ में भेजे हुए खत में लिखा, ' आपके पिता श्री तिलका यादव जी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ। पिता की छत्रछाया और उनका स्नेह जीवन का सशक्त आधार होता है। श्री तिलक यादव जी ने परिवार में अपनी विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।'
उन्होंने आगे लिखा, 'क्रिकेट जगत में आपकी अब तक की यात्रा के पीछे उनके त्याग और समपर्ण की बड़ी भूमिका रही है। आपने अपने जीवन में जो भी फैसले लिए, उन पर पूरा भरोसा जताते हुए वह आपके साथ हमेशा खड़े रहे।' इसके अलावा प्रधानमंत्री ने चिट्ठी में उमेश के पिता के जाने पर उनको हो रही पीड़ा के बारे में भी बात की है।
सोशल मीडिया पर शेयर का पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
35 वर्षीय उमेश यादव ने श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई इस चिट्ठी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनका धन्यवाद भी किया है। उमेश ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का खत शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पिता जी के निधन पर आपके शोक संदेश के लिए धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री जी, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मायने रखता है।' इसके अलावा बात करें उमेश यादव की तो उनका प्रदर्शन इंदौर टेस्ट में जबरदस्त रहा था। उन्होंने मैच की पहली पारी में 12 रन देकर 3 अहम विकेट अपने नाम किए थे। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत को 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…