Select Date:

रूस को यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए कहें PM मोदी

Updated on 22-09-2022 07:12 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें शांति का पाठ पढ़ाया था। अमेरिका और फ्रांस सहित कई अन्य पश्चिमी देशों ने इसके लिए पीएम मोदी की खूब सराहना की। हालांकि, पुतिन ने रूस में सेना के मोबिलाइजेशन का आदेश दिया है। इसके साथ ही पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारी बात को हल्के में न लें।

पुतिन ने कहा कि हम रूस की रक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। पुतिन के तेवर को देखते हुए व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा है कि वह रूस को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने की उनकी सलाह को अमल में लाने के लिए कहें।

आपको बता दें कि समकरंद में पुतिन के साथ मुकालात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, 'अब युद्ध का युग नहीं है। आप अपने पड़ोसी देश को बलपूर्वक नहीं जीत सकते हैं।' अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने पिछले हफ्ते एससीओ शिखर सम्मेलन में पुतिन के लिए मोदी की टिप्पणी को सिद्धांत आधारित बयान करार देते हुए इसका स्वागत किया था। 

पीएम मोदी की प्रशंसा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी की थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह कहना काफी सही है कि अब युद्ध का समय नहीं है। फ्रांस और अमेरिका दोनों ही इस मुद्दे पर भारत के स्टैंड का स्वागत किया। 

आपको बता दें कि पीएम मोदी इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करने नहीं जा रहे हैं। हालांकि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिमी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ एक बैठक में जरूर शामिल होंगे।

पश्चिमी देशों को पुतिन की चेतावनी
व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा, 'जो लोग रूस के खिलाफ इस तरह के बयानों को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि रूस के पास भी नाटो देशों से निपटने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं। हमारे देश की एकता और अखंडता पर जब भी कोई खतरा पैदा होगा तो फिर हम अपनी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करेंगे।' पुतिन ने कहा कि हमारी इस चेतावनी को किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस बीच बुधवार से ही पुतिन ने मिलिट्री मोबिलाइजेनश का आदेश दे दिया है। इसके तहत उन नागरिकों को तैयार किया जाएगा, जिन्होंने कभी सैन्य प्रशिक्षण लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.