काशी से डिब्रूगढ़: भारत में होगा विश्व का अद्भुत क्रूज टूरिज्म, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Updated on
01-01-2023 06:46 PM
नई दिल्ली: नए साल के आगाज के साथ ही भारत में विश्व के अद्भुत क्रूज टूरिज्म की शुरुआत भी होने वाली है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। यह लग्जरी क्रूज विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह क्रूज 50 दिनों की अवधि में भारत में गंगा, भागीरथी, हुगली, ब्रह्मपुत्र और वेस्ट कोस्ट नहर सहित 27 नदियों के लगभग 4,000 किमी क्षेत्र को कवर करेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, 'काशी से डिब्रूगढ़ तक क्रूज टूरिज्म भारत के बढ़ते क्रूज पर्यटन का शानदार उदाहरण होगा, यह दुनिया में एक अनूठा क्रूज होगा। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से इसका लाभ उठाने का अनुरोध करता हूं, यह क्रूज 13 जनवरी को अपनी पहली यात्रा शुरू करेगा।'
देश के 50 प्रमुख पर्यटक स्थलों को कवर करेगा
क्रूज 50 प्रमुख पर्यटक स्थलों को कवर करेगा, जिसमें कुछ विरासत स्थल, वाराणसी में प्रसिद्ध गंगा आरती और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और सुंदरबन डेल्टा जैसे अभयारण्य शामिल हैं। क्रूज बांग्लादेश में लगभग 1,100 किमी की यात्रा करेगा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्रूज में पर्यटकों के लिए सारी सुविधाओं होंगी। पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
पीएम बोले-100 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र ने 100 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित करने का काम अपने हाथ में लिया है और इन जलमार्गों पर कार्गो की आवाजाही के अलावा विश्व स्तरीय क्रूज को देखने का लक्ष्य है। पीएम मोदी ने कहा 'प्राचीन काल में, व्यापार और पर्यटन के लिए जलमार्गों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता था। इसलिए कई शहर नदियों के किनारे आ गए और वहां औद्योगिक विकास हुआ।'
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…