जाेधपुर को PM मोदी आज देंगे बड़ी सौगात, वंदे भारत ट्रेन का करेंगे उद्घाटन, साबरमती तक की दूरी 2 घंटे घटेगी
Updated on
07-07-2023 07:00 PM
जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में दूसरी बार बड़ी सौगात के रूप में मिली वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस दौरान उनके साथ वर्चुअल माध्यम से राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत भी जुड़ेंगे। इस उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान जोधपुर में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी जोधपुर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा और विधायक सूर्यकांता व्यास समेत कई नेता भी उपस्थित रहेंगे।
सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 7 जुलाई शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से दोपहर 3:30 रवाना होगी। ये रात 10:40 पर साबरमती पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में 8 कोच रहेंगे। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह के 6 दिनों तक चलेगी। यह ट्रेन सोमवार से शनिवार तक संचालित होगी। इस दौरान रविवार को ट्रेन का मेंटेनेंस कार्य होगा। इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री आईआरसीटीसी के ऐप से ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकेंगे। 9 जुलाई से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
पांच रेलवे स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन
रेलवे विभाग की ओर से वंदे भारत ट्रेन का जोधपुर से साबरमती के बीच शेड्यूल तय किया गया है। इसके तहत वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से साबरमती के बीच केवल 5 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें पाली, फालना, आबू रोड, पालनपुर और मेहसाणा रेलवे स्टेशन शामिल है। इस दौरान जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन प्रतिदिन सुबह 6 बजे यह ट्रेन रवाना होगी। दोपहर 12:05 पर साबरमती पहुंचेगी। इसी तरह अपराह्न 4:45 पर यह ट्रेन वापस साबरमती से रवाना होगी। जो रात 10:45 पर जोधपुर में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
6 घंटे में तय करेगी 646 किलोमीटर का सफर
वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से साबरमती तक 646 किलोमीटर का सफर तय करेगी। सामान्यतया अन्य ट्रेनों में जोधपुर से साबरमती जाने के लिए 7 से 8 घंटे का समय लगता है। वंदे भारत ट्रेन से जोधपुर से साबरमती के बीच महज 6 घंटे और 5 मिनट का समय लगेगा। इस समय में ट्रेन जोधपुर से साबरमती तक का सफर तय कर लेगी। इसके चलते अन्य ट्रेनों की अपेक्षा इस ट्रेन में यात्रियों का करीब 2 घंटे का समय बचेगा।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…