बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साल 2023 को बहुत जरूरी बताया। नड्डा ने सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का आह्वान किया कि कमर कस के लग जाएं एक भी चुनाव नहीं हारना है। जहां पार्टी की सरकार है उसे मजबूत किया जाए और जहां सरकार नहीं है उसे और मजबूत किया जाए। नड्डा ने हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली अभूतपूर्व जीत का भी जिक्र किया और उससे सभी को सीखने को कहा। हिमाचल प्रदेश को लेकर पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वहां रिवाज नहीं बदल पाए लेकिन एक पर्सेंट से भी कम वोट से हार हुई। बीजेपी और कांग्रेस के बीच करीब 37 हजार वोटों का ही अंतर रहा।
