Select Date:

पीएम मोदी आज करेंगे आठ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा संभव

Updated on 16-11-2022 05:16 PM

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (बुधवार को) इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आठ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, इंडोनेशिया, स्पेन, फ्रांस, सिंगापुर, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसमें द्विपक्षीय समझौते पर सहमति दी जा सकती है।

ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात
इससे पहले मंगलवार को इंडोनेशिया के बाली पहुंचने पर राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम मोदी का स्वागत किया था। वहीं, पीएम मोदी ने ट्विट कर बाली में गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभार जताया था। इसके अलावा पीएम मोदी अपने बाली दौरे के पहले दिन जी20 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के अपने समकक्ष ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की थी।
 
राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ चर्चा की
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच भी मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं ने उभरती प्रौद्योगिकियों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की मंगलवार को समीक्षा की। एक अन्य बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ भी चर्चा की।
 
भारत को मिलेगी G20 की अध्यक्षता
बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 की अध्यक्षता सौंपेंगे। भारत आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर 2022 से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। पीएम मोदी 2023 में भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में जी20 सदस्यों को व्यक्तिगत निमंत्रण देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.