Select Date:

20 साल पहले CM रहते हुए जिस योजना को किया था शुरू, आज उसके लाभार्थियों से PM मोदी करेंगे बात

Updated on 27-04-2023 07:03 PM
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात सरकार की पहल 20 साल पहले शुरू की गई एक योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। ये योजना उन्होंने तब शुरू की थी, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस योजना का नाम 'स्वागत' (प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग द्वारा शिकायत पर राज्यव्यापी ध्यान) है। पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना के लाभार्थियों से जुड़ेंगे। इस योजना का इस्तेमाल कर लोग टेक्नोलॉजी की मदद से अपनी शिकायतों को सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। ये योजना सरकार और जनता के बीच एक पुल की तरह काम करती है।

20 साल पहले सीएम रहते हुए किया था लॉन्च
मोदी ने 24 अप्रैल 2003 को पहली बार जिला और राज्य स्तर पर लॉन्च किया था और बाद में इसे गांव और तालुका स्तर पर ले जाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों और सरकार के बीच प्रभावी और समयबद्ध तरीके से उनकी दिन-प्रतिदिन की शिकायतों को हल करना था। इस योजना को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए प्रयोग के रूप में देखा गया था। आज से 20 साल पहले इस योजना का शुरू किया जाना टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम था। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने इस योजना को उन लोगों के लिए लॉन्च किया था, जिन्हें सरकार या सिस्टम से शिकायत थी।

लगभग 100 फीसदी लोगों की समस्या का हुआ समाधान
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 4 बजे स्वागत योजना के उन पुराने आवेदकों से वर्चुअली बातचीत करेंगे, जिनकी शिकायतों का उन्होंने बतौर सीएम समाधान किया था। वह अन्य प्रतिभागियों को भी संबोधित करेंगे। बहुचर्चित जन शिकायत प्रणाली गुजरात में तब से काम कर रही है जब से आज तक लगभग 5.6 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं और उनमें से 99.9% का समाधान किया गया है।

स्वागत का फोकस परिणामों की गुणवत्ता और शिकायतों के गुणात्मक समाधान पर रहा है। अधिकारी बताते हैं कि मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हैं, इसलिए मामलों को सफलतापूर्वक हल करने पर अधिक ध्यान दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.