Select Date:

PM मोदी की अडानी संग विदेश यात्राओं पर चर्चा हो, लोकसभा में कांग्रेस सांसद का नोटिस

Updated on 09-02-2023 05:55 PM
नई दिल्‍ली: बजट सत्र में अबतक संसद ने ज्यादातर वक्‍त हंगामा ही देखा है। गुरुवार को भी विपक्षी दलों की मोर्चाबंदी सरकार के लिए चुनौती बनेगी। गौतम अडानी के मुद्दे पर विपक्ष फ्रंटफुट पर खेल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में आक्रामक विपक्ष को जवाब देंगे। सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि पीएम दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बोलेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। सदन में मंगलवार से धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया था। मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर हुई चर्चा का जवाब दिया था। लोकसभा में पीएम ने कहा था कि देशवासियों का जो मोदी पर भरोसा है, वह विपक्ष की समझ से बाहर की बात है।

मेरे शब्द क्यों हटाए, नरसिंह राव को अटल ने कहा था मौनी बाबा

राज्यसभा की कार्यवाही से अपने भाषण के कुछ हिस्से हटाए जाने से नाराज मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मेरे भाषण में किसी के ऊपर आरोप नहीं था। लेकिन फिर भी आपने उसमें चुन-चुनकर मेरे शब्दों का गलत अर्थ निकाले ऐसा तो मैं नहीं कहूंगा। लेकिन आपको इसके बारे में कुछ संशय है कि लेकिन आपने मेरे 6 जगह जो मैंने मौनी बाबा शब्द इस्तेमाल किए थे उसे हटा दिया। नरसिंह राव को अटल बिहारी वाजपेयी ने ये शब्द कहा था। खऱगे ने कहा कि जो मेरे डिफेंस में आता है कि उसे भी आप टोकते रहते हैं। आप शब्दों को हटा दे रहे हैं।

अडानी के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद का नोटिस

कांग्रेस सांसद मणिकराम टैगौर ने लोकसभा में स्‍थगन प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है। वह 'गौतम अडानी के साथ पीएम की विदेश यात्रों की डीटेल्‍स और उसके बाद अडानी समूह को विदेशी टेंडर्स के रूप में मिले फायदों पर चर्चा चाहते हैं। वहीं, कांग्रेस के ही मनीष तिवारी ने चीन के मुद्दे पर स्‍थगन प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है।

लोकसभा में विपक्ष पर मोदी ने खूब चलाए तीर

मंगलवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप के मुद्दे को लेकर पीएम पर आरोप लगाए थे। राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम ने बुधवार को कहा, जो अहंकार में डूबे हैं, उन्हें लगता है कि मोदी को गाली देकर ही हमारा रास्ता निकलेगा। विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए पीएम ने कहा था कि मेरे पास 140 करोड़ देशवासियों के भरोसे का सुरक्षा कवच है, जिसे झूठे आरोपों और गालियों से भेदा नहीं जा सकता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.