Select Date:

येदियुरप्पा संग पीएम मोदी की बैठक, क्या कर्नाटक में लागू होगा 'गुजरात प्लान'?

Updated on 17-01-2023 06:46 PM
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कर्नाटक के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के बीच सोमवार को हुई बैठक के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। दोनों नेता बैठक के इतर मिले। ये मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। माना जा रहा है कि इस बैठक में कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर बात हुई है। राज्य में इसी साल चुनाव होने हैं। बैठक में इस साल होने वाले 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ही रणनीति बन रही है।
कर्नाटक में भी लागू होगा 'गुजरात प्लान'
काफी समय से कर्नाटक में भी सत्ताधारी बीजेपी में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा चल रही है। ऐसे में येदियुरप्पा और पीएम मोदी की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। राज्य के सीएम बासवराज बोम्मई को लेकर पार्टी के एक धड़े में नाराजगी की खबरें भी आती रही हैं। कर्नाटक के सीएम पद से हटाए जाने के बाद येदियुरप्पा को पार्टी के संसदीय दल में शामिल किया गया है।
बीजेपी के दक्षिण में स्थापित करने वाले येदियुरप्पा का लिंगायत समुदाय पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। अभी तक कर्नाटक का ये दिग्गज नेता काफी लो प्रोफाइल रह रहे थे। लेकिन जैसे ही राज्य में चुनाव का वक्त नजदीक आया है येदियुरप्पा फिर से एक्टिव हो गए हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राज्य के चार बार के सीएम रह चुके येदियुरप्पा के भविष्य को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई हैं।

येदियुरप्पा के बाद सीएम बनाए गए बोम्मई का कार्यकाल काफी उथल-पुथल भरा रहा है। विपक्षी दल बोम्मई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं और पेसीएम अभियान तक शुरू कर दिया। हालांकि, तमाम आरोपों के बाद भी बीजेपी ने कहा कि राज्य के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा।

बीजेपी के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह ने कर्नाटक ईकाई को राज्य की कुल 224 सदस्यीय विधानसभा में 136 सीटें जीतने का लक्ष्य सौंपा है। लेकिन यह इतना आसान भी नहीं होने वाला है। कर्नाटक में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलेगी। इस राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी के पास कार्यकर्ताओं का एक मजबूत आधार भी है।

कर्नाटक में कांग्रेस, एचडी कुमारस्वामी वाली सरकार के पतन के बाद तीसरी बार बीजेपी सत्ता में आई थी। राज्य में होने वाले चुनावों से पहले पीएम मोदी और येदियुरप्पा की मुलाकात ने राज्य के नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। उधर, कर्नाटक बीजेपी चीफ नलिन कुमार कटील ने भी बीजेपी महासचिव अरुण सिंह से मुलाकात की है। इन मुलाकातों का राज्य में क्या असर होगा ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.