वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को आज PM दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए टाइमिंग, किराया, स्टॉपेज की डिटेल
Updated on
18-12-2023 02:35 PM
नई दिल्ली: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट में एक और नाम आज शामिल होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वाराणसी और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। आज से गाड़ी संख्या 22416-22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। इस रूट पर चलने वाली ये दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद वाराणसी से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए आसानी हो जाएगी। आज आसानी के एक दिन में वाराणसी से दिल्ली आकर वापस भी लौट सकेंगे। इसकी टाइमिंग इस तरह से रखी गई है, ताकि यात्री सुबह वाराणसी से निकलकर रात तक वापस अपने घर लौट भी सकें। ट्रेन का शिड्यूल, रूट, टाइमिंग तय कर दी गई है, हालांकि इसका किराया फिलहाल जारी नहीं किया गया है।
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को लेकर डिटेल सामने आ गई है। रेलवे की ओर से इसका नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है, जिसमें ट्रेन के स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग की डिटेल साझा की गई है। यह ट्रेन सुबह 6 बजे वाराणसी से रवाना होगी और दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। रास्ते में यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर रुकेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली से निकलकर शाम 11 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। यानी आप एक दिन में ही दिल्ली से वापस वराणसी लौट सकेंगे। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।
कितना होगा किराया
18 दिसंबर को पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दिन यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के दौर पर वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी। 20 दिसंबर से यह ट्रेन आम नागरिकों के लिए खुल जाएगा। 16 कोच वाले इस वंदे भारत में दो कोच एग्जीक्यूटिव कार और बाकी के चेयरकार के होंगे। अगर किराए की बात करें तो फिलहाल इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत के चेयरकार का किराया 1750 रुपये और एग्जीक्यूटिव एसी चेयरकार का किराया 3305 रुपये के करीब है। माना जा रहा है कि नई ट्रेन का किराया भी इसके आसपास ही रहेगा। आपको बता दें कि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चली थी। ट्रेन की लोकप्रियता और यात्रियों की डिमांड को देखते हुए इस रूट पर दूसरी वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…