Select Date:

युवती ने हिजाब नहीं पहना तो पुलिस ने किया टॉर्चर

Updated on 18-09-2022 05:53 PM

ईरान में लंबे समय से महिलाएं हिजाब का जबरदस्त विरोध कर रही हैं और कई बार तो इसके खिलाफ महिलाएं विरोध में सड़कों पर उतर चुकी हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जब ईरान की एक युवती को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह हिजाब का विरोध कर रही थी। इसके बाद उसको इतना टॉर्चर किया गया कि उसकी मौत पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई।

हिजाब नहीं पहना तो पुलिस ने गिरफ्तार किया
दरअसल, घटना ईरान के तेहरान की है। महसा अमिनी नाम की 22 साल की युवती अपने परिवार से मिलने तेहरान आई थी। उसने हिजाब नहीं पहना था। पुलिस ने तुरंत महसा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तीन दिन बाद, यानी 16 सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामला सुर्खियों में आया।

पुलिस पर टॉर्चर का आरोप लगाया
युवती अमिनी के परिजनों ने पुलिस पर टॉर्चर का आरोप लगाया है। अमिनी की मां का कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उनकी बेटी को मारा है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं ईरानी पुलिस इन आरोपों से इनकार कर रही है। युवती की मौत के बाद ईरान में कई लोगों में नाराजगी दिख रही है। लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मौत संदिग्ध बताई जा रही
बताया जा रहा है कि युवती गिरफ्तारी के बाद बेहोश हो गई थी इसलिए उसकी मौत संदिग्ध बताई जा रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि महसा के पुलिस स्टेशन पहुंचने और अस्पताल जाने के बीच क्या हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार की तरफ से भी यही बताया गौए कि उसे कोई बीमारी नहीं थी। 

ईरान में हिजाब पहनना अनिवार्य
उधर इस मामले पर एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपने एक बयान में कहा कि पुलिस पर टॉर्चर के आरोप लगे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि ईरान में हिजाब पहनना महिलाओं के लिए अनिवार्य है। ईरानी कानून के मुताबिक महिलाओं को सार्व​जनिक तौर अपने बाल ढंकना अनिवार्य है। हालांकि वैसे तो हिजाब को लेकर यहां अक्सर प्रदर्शन होते रहते हैं लेकिन यह मामला अब चर्चित हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.