न्यूजीलैंड में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटने ले रही अमेरिकी गायक के गीतों का सहारा
Updated on
13-02-2022 07:05 PM
वेलिंगटन . न्यूजीलैंड में कोरोना टीकाकरण की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें करने के अलावा अनोखा तरीका अपनाते हुए अमेरिकी गायक बेरी मानिलो के गीतों का सहारा लिया। पुलिस ने हजारों प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए शुरुआत मंगलवार से पानी की बौछारों से की। इसका कोई खास असर नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इसके जवाब में मैदान में गड्ढे खोदकर पानी निकालने के लिए अस्थायी पाइप लगा दिए। जब शनिवार को बौछारें की गईं,तब प्रदर्शनकारियों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ गई। इसके बाद, संसद के स्पीकर ट्रेवर मलार्ड ने प्रदर्शनकारियों को असहज करने के लिए एक अनोखा तरीका खोजा। बैरी मानिलो एवं लोकप्रिय गीत ‘माकारेना’ को बार-बार चलाया। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने ट्विस्टर सिस्टर का गीत ‘वी आर नॉट गोना टेक इट’ बजाया।
पुलिस ने वेलिंगटन में संसद भवन के बाहर सड़क पर डेरा डाले 122 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रक्षा जैकेट पहन रखी थी, लेकिन उनके हाथों में दंगा रोधी ढाल या बंदूकें नहीं थीं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों को चेताया था कि वे गैरकानूनी तरीके से वहां मौजूद हैं। न्यूजीलैंड में मंगलवार को प्रदर्शन तब शुरू हो गया, जब कोरोना रोकथाम के दिशानिर्देशों को लेकर कनाडा सहित अन्य देशों में जारी विरोध से प्रेरित कार और ट्रक सवार एक हजार लोगों का काफिला संसद के बाहर की सड़कों पर इकट्ठा हो गया। प्रदर्शनकारी न्यूजीलैंड में शिक्षकों, डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस और सैन्य कर्मियों सहित कुछ अन्य कर्मचारियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य किए जाने का विरोध कर रहे हैं। कई प्रदर्शनकारियों को दुकानों में और कक्षाओं में आठ साल से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं के लिए मास्क को अनिवार्य बनाए जाने पर आपत्ति है। इस बीच, न्यूजीलैंड में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो महिला अधिकारी एक नग्न महिला को उसके बालों से खींचते दिख रही हैं।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…