बंद दुकान में 129 Kg किलो गांजे की बोरियां देख भौचक रह गई पुलिस, 65 लाख बताई जा रही कीमत
Updated on
02-07-2026 12:19 PM
मथुरा: यूपी के मथुरा में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक बंद दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद किए गए गांजे का वजन करीब 129 किलोग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस दुकान मालिक को अरेस्ट कर उससे पूछताछ में जुटी है।
यह संयुक्त अभियान आगरा एसटीएफ और मथुरा की फरह थाना पुलिस ने चलाया। एसटीएफ आगरा फील्ड यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार और सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी को इनपुट मिला था कि फरह क्षेत्र में नशे की एक बड़ी खेप उतारी गई है। बुधवार शाम को जैसे ही संयुक्त टीम ने फरह हाईवे अंडरपास के समीप एक दुकान पर छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। दुकान के भीतर बोरियों में भर कर रखा गया 129 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तस्कर इस माल को ब्रज क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे पेडलर्स के जरिए खपाने की फिराक में थे।
किराएदार की थ्योरी से उलझ मामला
एएसपी के मुताबिक, इस मामले में दुकान स्वामी संजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस की पूछताछ में एक नया मोड़ सामने आया है। संजय के पिता अशोक का दावा है कि उन्होंने यह दुकान में 3 महीने पहले ही फरह के ही रहने वाले बंटी नाम के युवक को किराए पर दी थी।
जांच में जुटी एसटीएफ पुलिस
एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि क्या दुकान वाकई किराए पर दी गई थी या यह कार्रवाई से बचने का कोई बहाना है। फिलहाल पुलिस बंटी की तलाश में दबिश दे रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस सिंडिकेट के तार ओडिशा या आंध्र प्रदेश के किसी बड़े सप्लायर से तो नहीं जुड़े हैं।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…