जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर की संपत्ति जब्त, जानिए कितनी है कीमत
Updated on
02-01-2026 12:51 PM
श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई यूएपीए के तहत की गई है। पुलिस ने यह कदम सीमा पार से होने वाले आतंकवाद और उसके मददगार नेटवर्क को खत्म करने के लिए उठाया है। जब्त की गई संपत्ति एक कृषि भूमि है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही।
जब्त की गई संपत्ति रफीक नाम के व्यक्ति की
पुलिस के अनुसार, जब्त की गई संपत्ति रफीक नई नाम के व्यक्ति की है। रफीक नई प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन या जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स का लॉन्च कमांडर है। वह पुंछ-राजौरी सेक्टर में प्रशिक्षित आतंकवादियों की घुसपैठ कराने, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की निगरानी करने और आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करने में सक्रिय रूप से शामिल है। रफीक नई को एक नामित आतंकवादी घोषित किया गया है और वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांटेड है।
जमीन की कीमत करीब 10 लाख रुपये
पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जब्त की गई संपत्ति पुंछ जिले के मेंढर तहसील के नर गांव में स्थित एक कृषि भूमि है। पुलिस के अनुसार इस जमीन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। यह कार्रवाई आतंकवादियों के फाइनेंशियल, लॉजिस्टिक और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्वस्त करने की एक सतत रणनीति का हिस्सा है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्र-विरोधी और आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में शामिल लोगों को उनके संसाधनों से वंचित किया जा सके।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…