पुलिसवाले का बेटा, सहता रहा 'अन्याय', वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया ने बाहर निकाला
Updated on
11-11-2023 03:01 PM
नई दिल्ली: जब-जब भारतीय क्रिकेट इतिहास में बदकिस्मत खिलाड़ियों की गाथा लिखी जाएगी, संजू सैमसन का नाम सबसे ऊपर आएगा। नैसर्गिंक प्रतिभा के धनी और नेचुरल स्ट्रोक मेकर संजू आज 29 साल के हो गए हैं। बर्थडे बॉय संजू सैमसन में टैलेंट कूट-कूटकर भरा है, लेकिन हर बार किस्मत दगा दे जाती है। केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में 11 नवंबर 1994 को पैदा हुए संजू के पिता पुलिसवाले थे। मगर बेटे के करियर के लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी कुर्बान कर दी। चलिए आपको केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास एक तटीय गांव पुल्लुविला में पैदा हुए इस क्रिकेटर के बारे में कुछ बातें बताते हैं।
लैटिन कैथोलिक मलयाली परिवार केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास एक तटीय गांव पुल्लुविला में पैदा हुए संजू जब शॉट्स मारते हैं तो एफर्टलेस लगते हैं। मानो इतना लंबा छक्का मारने के लिए उन्हें कोई मेहनत ही नहीं करनी पड़ी। लंबे-लंबे शॉट्स लगाने में माहिर इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को दुनिया ने पहली बार साल 2013 में आईपीएल में खेलते देखा। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैच में कुल 206 रन बनाए थे।
लैटिन कैथोलिक मलयाली परिवार केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास एक तटीय गांव पुल्लुविला में पैदा हुए संजू जब शॉट्स मारते हैं तो एफर्टलेस लगते हैं। मानो इतना लंबा छक्का मारने के लिए उन्हें कोई मेहनत ही नहीं करनी पड़ी। लंबे-लंबे शॉट्स लगाने में माहिर इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को दुनिया ने पहली बार साल 2013 में आईपीएल में खेलते देखा। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैच में कुल 206 रन बनाए थे।
वर्ल्ड कप से पहले टीम से बाहर
बीते दो-तीन साल से संजू सैमसन टीम इंडिया का हिस्सा जरूर रहे, लेकिन उन्हें लगातार मौके नहीं मिले। कभी उन्हें स्क्वॉड में जगह नहीं मिलती। कभी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाते। जब मैच में खिलाया जाता तो संजू उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते। वर्ल्ड कप से ठीक पहले उन्हें एशिया कप के स्क्वॉड में बतौर बैकअप शामिल किया गया था। मगर केएल राहुल के फिट होने के बाद ईशान किशन वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह बनाने में कामयाब रहे और संजू को एकबार फिर निराशा ही हाल लगी। 2015 में अपना टी-20 इंटनेशनल डेब्यू करने वाले संजू को पहला वनडे खेलने में छह साल लग गए। 2021 में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय डेब्यू का मौका मिला। 13 वनडे और 24 टी-20 इंटरनेशनल में इस बल्लेबाज के नाम क्रमश: 390 और 374 रन है, जिसमें तीन और एक अर्धशतक शामिल है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…