Select Date:

पोंटिंग बोले- IPL खेलेंगे ऋषभ पंत : विकेटकीपिंग करना तय नहीं इम्पैक्ट प्लेयर बनकर करेंगे बैटिंग

Updated on 07-02-2024 12:47 PM

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऋषभ पंत IPL 2024 के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद कहा है कि वह टीम के लिए खेलेंगे। पोटिंग ने कहा, 'पंत का विकेटकीपिंग और कप्तानी करना कन्फर्म नहीं है लेकिन वह बैटिंग तो जरूर करेंगे।'

ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। वह कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद से ही फील्ड से दूर हो गए।

पोटिंग बोले- पंत का खेलना टीम के लिए बोनस
रिकी पोंटिंग इस वक्त मेलबर्न में हैं। उन्हें अमेरिका की मेजर लीग (MLC) में वॉशिंगटन फ्रीडम टीम का हेड कोच बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पंत से पूरा टूर्नामेंट खेलने की उम्मीद करना उन्हें ठीक नहीं लगता है। लेकिन वह जितना भी खेले टीम के लिए बोनस की तरह रहेगा।

विकेटकीपिंग करना तय नहीं, बैटिंग तो जरूर करेंगे
पोंटिंग ने कहा, 'ऋषभ खेलने को लेकर कॉन्फिडेंट हैं लेकिन वह कितने मैच खेल पाएंगे इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। टूर्नामेंट शुरू होने में 6 ही सप्ताह का समय बचा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह विकेटकीपिंग कर सकेंगे।

लेकिन मैं एक चीज की गारंटी देता हूं, अगर मैं उनसे अभी खेलने के बारे में पूछूं तो वह जरूर कहेंगे, मैं हर मैच खेलूंगा, कीपिंग भी करूंगा और नंबर-4 पर बैटिंग भी करूंगा। पंत इसी तरह सोचते हैं और हम उन्हें जल्द से जल्द पूरी तरह फिट देखना चाहते हैं।'

पंत हमारे कप्तान, हमने उन्हें मिस किया
पोंटिंग बोले, 'पंत शानदार खिलाड़ी हैं। वह हमारे कप्तान हैं और पिछले साल हमने उन्हें बहुत मिस किया। वह एक्सीडेंट के बाद 12-13 महीनों से क्रिकेट से दूर हैं। मैं तो यही कहूंगा कि इस तरह के एक्सीडेंट से बच जाना ही चमत्कार है, वह तो अब क्रिकेट खेलने के लिए भी तैयार हैं।'

14 नहीं तो 10 मैच जरूर खेलेंगे
पोंटिंग ने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि पंत जल्दी फिट हो जाए। अगर वह पूरा टू्र्नामेंट नहीं भी खेल सके तो 14 में से 10 मुकाबले तो जरूर ही खेलेंगे। फील्डिंग नहीं कर सके तो इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बैटिंग करेंगे। उनका खेलना हमारे लिए बोनस की तरह है।'

पोंटिंग ने कन्फर्म किया कि अगर पंत कप्तानी नहीं कर सके तो डेविड वॉर्नर ही टीम की कमान संभालेंगे। वॉर्नर ने पिछले सीजन दिल्ली की कप्तानी की थी। लेकिन टीम 14 मैचों में महज 5 जीत के साथ 9वें नंबर पर रही थी।

बांग्लादेश के खिलाफ खेला था आखिरी वनडे
ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर आखिरी क्रिकेट मैच खेला था। यह एक टेस्ट मैच था। इस मुकाबले के 5 दिन बाद 30 दिसंबर को पंत कार एक्सीडेंट में घायल हो गए। तब से वह रिकवरी कर रहे हैं और उनके मार्च 2024 तक पूरी तरह फिट होने की संभावनाएं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.