PoK का गरीब लड़का लेगा श्रीलंका से लोहा, फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान ने आधी टीम बदल दी
Updated on
14-09-2023 02:13 PM
कोलंबो: इंजरी से परेशान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले करो या मरो के मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में फखर जमां,फहीम अशरफ, इंजर्ड हारिस रऊफ और नसीम शाह की जगह मोहम्मद हारिस, सौद शकील मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान की एंट्री हुई है। साथ ही साथ मोहम्मद नवाज भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंंगे।
PoK का गरीब लड़का खेलेगा एशिया कप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जन्में क्रिकेटर जमान खान इस मैच में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मीरपुर के गरीब परिवार का यह खिलाड़ी कश्मीर लीग में खेलने के बाद कनाडा और श्रीलंका की टी-20 लीग में खेला। उन्होंने कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है, लेकिन अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें चोटिल नसीम शाह की जगह पाकिस्तान टीम में शामिल किया।
एक साथ लगभग आधी टीम बदली पाकिस्तान टीम प्रबंधन द्वारा बुधवार को घोषित अंतिम एकादश में भी पुष्टि हो गई कि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोट के कारण मैच में नहीं खेलेंगे। 22 साल के जमान 2021 में कश्मीर लीग में खेलते हुए सबकी नजरों में आए और लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। वह इंग्लिश काउंटी टीम डर्बीशर के लिए भी खेले जिसमें पाकिस्तान टीम के निदेशक मिकी आर्थर मुख्य कोच हैं। जमान ने इंग्लैंड में हाल में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर इन्विंसिबल्स के लिए छह मैच खेले और दो विकेट झटके।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद हारिस, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सौद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…