Select Date:

घटिया लाइन लेंथ, नसीम से सीखो​ बेटा... श्रीलंका मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने दामाद शाहीन को सरेआम लताड़ा

Updated on 14-09-2023 02:01 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ एशिय कप 2023 के सुपर-4 के मुकाबले से ठीक पहले अपने दामाद यानी शाहीन अफरीदी को सरेआम लताड़ लगाई है। उन्होंने भारत के खिलाफ मुकाबले में स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंदबाजी पर निराशा व्यक्त की। भारत से पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। रोहित सेना ने 228 रनों से पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया था। विराट कोहली, केएल राहुल ने शतक जड़े थे तो कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके थे।

बेहद घटिया लाइन लेंथ, नसीम से सीखो
पाकिस्तान को 357 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था, हालांकि भारतीय टीम ने उसे 32 ओवरों में 128-8 तक सीमित कर दिया। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोटों के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। एक इंटरव्यू के दौरान गेंदबाजों के प्रदर्शन पर शाहिद अफरीदी ने कहा कि शाहीन को अपनी लाइन और लेंथ में निरंतरता बनाए रखनी होगी।

पिच भले ही बेहतर थी, लेकिन बहाना बनाना ठीक नहीं
शाहीन के ससुर इस 46 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा- अगर आप पहले दो ओवरों में विकेट लेने में असमर्थ हैं तो आप खुद पर गुस्सा नहीं कर सकते। आप इस तरह के बहाने नहीं बना सकते हैं। शाहिद अफरीदी ने ओवरऑल गेंदबाजी पर भी बात करते हुए कहा कि पिच भले ही बेहतर थी, लेकिन गेंदबाजी अच्छी नहीं थी। तेज गेंदबाज नसीम शाह की गेंदबाजी की सराहना करते हुए क्रिकेट के दिग्गज ने पूछा कि शाहीन ने नसीम की लेंथ पर गेंदबाजी क्यों नहीं की।

टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनने पर भी बोले अफरीदी
शाहिद ने प्रशंसकों की ओर से उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया कि टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी क्यों नहीं चुनी। उन्होंने कहा- अगर हमने ठीक से गेंदबाजी की होती तो, जैसे नसीम शाह ने पारी की शुरुआत में गेंदबाजी की, मामला अलग होता। शाहीन को भी नसीम की तरह गेंदबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन उनकी लाइन और लेंथ सही नहीं थी।

भारत ने 20-25 ओवर में ही जीत लिया था मैच
उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि भारत ने 20-25 ओवर के बाद मैच जीत लिया था। ऑलराउंडर ने टीम को वापसी करने और अपनी गलतियों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। बता दें कि पाकिस्तान को आज एक तरह से सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ रहा है। अगर जीतेगा तो ही भारत के खिलाफ 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर सकेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.