कंगाल पाकिस्तान हो गया बर्बाद, फैक्ट्रियां बंद कर रहीं अपना काम, जिन्ना के देश में बर्बादी का आलम देखिए
Updated on
13-02-2023 06:29 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। लोगों के पास खाने को नहीं है। लेकिन अब पैसे की कमी का सीधा असर पाकिस्तान के उद्योगों पर भी दिखने लगा है। देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। कई कंपनियों ने घोषणा की है कि वे अपना संचालन बंद कर रही हैं। पाकिस्तान में धागों के निर्माता और विक्रेता खालिद सिराज टेक्सटाइल मिल्स ने शुक्रवार को घोषणा की है कि 31 मार्च तक मिल बंद कर दी जाएगी।
मिल बंद होने के पीछे बाढ़ की तबाही और आयात प्रतिबंधों का हवाला दिया गया है। यह कंपनी पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज में रजिस्टर्ड है। स्टॉक एक्सचेंज को उसने एक नोटिस के जरिए यह जानकारी दी है। नोटिस में कहा गया, 'बाढ़ के कारण कपास की फसद बर्बाद हो गई। इसके अतिरिक्त राजनीतिक अव्यवस्था, आयात प्रतिबंध और रुपए की गिरती कीमतों ने स्थिति को और भी खराब किया है।' कंपनी ने कहा कि इन सभी कारकों के कारण महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। रुपया कमजोर हुआ है, कपास और बिजली की कीमत बढ़ी है।
टायर बनाने वाली कंपनी बंद
पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट देखा जा रहा है। राजनीतिक रूप से अस्थिरता देखी जा रही है। इस सब के बीच उसे एक भारी भरकम कर्ज लौटाना है। पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के चलते उसे आयात करने में मुश्किलें आ रही हैं। पाकिस्तान में टायर और ट्यूब बनाने वाली कंपनी घंधारा टायर एंड रबर कंपनी लिमिटेड (GTYR) ने 13 फरवरी से अपना प्रोडक्शन अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। हालांकि 20 फरवरी को वह इसे फिर शुरु करेगी।
कच्चा माल न आने से दिक्कत
कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसे लगातार कच्चा माल विदेशों से मंगाने में दिक्कतें हो रही हैं। उनके कंटेनर बंदरगाहों पर पड़े हुए हैं। लेकिन पेमेंट न होने से उन्हें क्लीयरेंस नहीं मिल रहा। कंपनी ने कहा है कि आगे का फैसला लेने के लिए वह कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखेंगे। कई रिपोर्ट्स कह चुकी हैं कि पाकिस्तान में आर्थिक संकट का सबसे बुरा असर टेक्सटाइल उद्योग पर पड़ेगा। इससे लगभग 70 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…