रमजान में भूखा मर रहा कंगाल पाकिस्तान, फ्री में आटा पाने की जंग में अब तक 11 की मौत, 60 जख्मी
Updated on
30-03-2023 06:38 PM
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हाल के दिनों में सरकारी वितरण कंपनी से मुफ्त आटा लेने की कोशिश में महिलाओं समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से पंजाब प्रांत में गरीबों के लिए मुफ्त आटा योजना शुरू किए जाने के बाद सरकारी वितरण केंद्रों पर कई लोगों की मौत की सूचना मिली। इस योजना का उद्देश्य पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की बढ़ती लोकप्रियता को कम करना है।
कहां-कहां मची भगदड़
दक्षिण पंजाब के चार जिलों - साहीवाल, बहावलपुर, मुजफ्फरगढ़ और ओकारा में मुफ्त आटा केंद्रों में मंगलवार को दो बुजुर्ग महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य घायल हो गए। जिन अन्य जिलों में मौत की सूचना मिली है, उनमें फैसलाबाद, जहानियां और मुल्तान शामिल हैं। पुलिस पर मुफ्त आटा पाने के लिए लंबी कतारों में इंतजार कर रहे नागरिकों पर लाठीचार्ज करने का आरोप है। मुजफ्फरगढ़ और रहीम यार खान शहरों में मुफ्त आटे के ट्रकों की लूट के बाद सुरक्षा बलों ने भी सख्त रवैया अपनाया।
आटा केंद्रों की टाइमिंग बढ़ाई गई
पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने बुधवार को भीड़भाड़ और नागरिकों की असुविधा को कम करने के लिए पूरे प्रांत में सुबह छह बजे मुफ्त आटा केंद्र खोलने की घोषणा की। आटा केंद्रों के बाहर 1-1 किलोमीटर लंबी लाइनें दिख रही हैं। लोग आटे के लिए एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हैं। यह हालात रमजान के पाक महीने में हो रहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…