मई 2023 में देना होगा 753 मिलियन डॉलर
द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान को अप्रैल 2023 में मूलधन और मार्क-अप राशि के रूप में 3.16 अरब डॉलर का भुगतान करना होगा। मई 2023 में यह बाहरी ऋण चुकाने की राशि बढ़कर 753 मिलियन डॉलर हो जाएगी। जून 2023 में कुल बाहरी ऋण चुकौती आवश्यकताएं 1.894 अरब डॉलर तक बढ़ जाएंगी। पाकिस्तान के बाहरी कर्ज के भुगतान में आईएमएफ से मिले कर्ज का ब्याज और मूलधन शामिल नहीं है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कर्ज की यह राशि विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के कारण भिन्न हो सकती हैं।
दोहरे संकट का सामना कर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान इस समय दोधारी तलवार के हमले का सामना कर रहा है। पाकिस्तान को एक तरफ रोलओवर सहित 23 अरब डॉलर के बाहरी कर्ज को चुकाना होगा, वहीं दूसरी ओर विदेशी ऋण के रूप में डॉलर लाने की क्षमता भी काफी कम हो गई है। चालू वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान की कुल बाहरी कर्ज की आवश्यकताएं 23 बिलियन डॉलर हैं। चालू वित्त वर्ष की चालू तिमाही (जनवरी-मार्च) की अवधि में पाकिस्तान को बाहरी कर्ज को चुकाने के लिए 5.462 बिलियन डॉलर चुकाना था।
