Select Date:

कंगाल पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहता POK, पड़ोसी देश में एक रोटी के लिए लड़ाई, अंबेडकरनगर में सीएम योगी का हमला

Updated on 20-06-2023 06:45 PM
अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हालत कंगालों जैसी हो गई है। कंगाल पाकिस्तान के साथ अब POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) नहीं रहना चाहता है। पीओके में भारत के साथ मिलने की मांग उठ रही है। सीएम योगी ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान के लोग भूखे हैं। एक रोटी के लिए वहां लड़ाई हो रही है। सीएम योगी ने कहा कि भारत में लगातार विकास जारी है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ अंबेडकरनगर में महाजनसंपर्क अभियान के तहत 1212 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसमें उनके निशाने पर पाकिस्तान आ गया। उन्होंने केंद्र में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत की प्रगति का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की स्थिति पर जोरदार तंज कसा। पिछले 9 सालों में कश्मीर की स्थिति में बदलाव की भी उन्होंने चर्चा की।

सीएम योगी ने जम्मू कश्मीर का मामला उठाते हुए कहा कि कश्मीर में अब विकास होता दिखने लगा है। किसी ने सोचा नहीं था कि वहां से धारा 370 हटाई जाएगी। लेकिन, मोदी सरकार ने इसे हटाया। कश्मीर में आज शांति है। कश्मीर आज विकास के रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का तेजी से विकास हुआ है। वैश्विक मंच पर हमारी पहचान बढ़ी है। भारत के बारे में दुनिया की राय बदल चुकी है।

जल्द खत्म होगा आतंकवाद

सीएम योगी ने कहा कि देश से आतंकवाद को जल्द खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग सोचते थे कि धारा 370 कभी नहीं हट सकती, वैसी ही सोच आतंकवाद को लेकर है। जिस प्रकार धारा 370 हटी है, आतंकवाद का भी खात्मा होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 सालों बाद कश्मीर भारत का हिस्सा बना। आज कश्मीर भारत के कानून से चल रहा है। वहीं, कश्मीर की स्थिति बिगाड़ने वालों की हालत आप देख रहे हैं। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान के लोग भूखे हैं। इस देश की हालत खराब है। एक रोटी की लड़ाई हो रही है।

जनवरी में विराजेंगे रामलला


सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। अयोध्या का विकास हो रहा है। यह भारत की संस्कृति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति को साथ लेकर विकास के मार्ग पर चलता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सीएम योगी ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कोई भी गलत नहीं कर सकता है।

आज अंबेडकरनगर में लग रहे उद्योग


सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में माहौल बदला है। आज किसी बहन-बेटी के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। यूपी में कानून का राज चल रहा है। अंबेडकरनगर में उद्योग लग रहे हैं। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि 6 साल पहले यूपी में यह सपना था। आज 1212 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि पहले अपराधियों का खौफ था। आज कोई दुस्साहस नहीं कर सकता है। ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.