Select Date:

धर्मगुरू पोप ने पोर्न देखने वाले नन-पादरी को दी वॉर्निंग

Updated on 30-10-2022 06:52 PM

वेटिकन सिटी
 ईसाई धर्म के सबसे बड़े गुरु पोप फ्रांसिस ने दावा किया है कि चर्च की नन और फादर भी पोर्न देखते हैं। ये दावा उन्होंने सोमवार को रोमन कैथोलिक चर्च के एक कार्यक्रम में धार्मिक नेताओं को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की तरह ही ईसाई धर्मगुरू और नन भी ऑनलाइन पोर्नोग्राफी देखते हैं। ये एक ऐसी बुराई है जो बहुत लोगों के पास है, जिनमें आम लोगों के साथ ही कई प्रीस्ट (पादरी) और नन भी शामिल हैं। पोप ने आगे कहा कि आम आदमी इसी तरह एक शैतान में बदल जाता है।

चर्च का कामकाज सीख रहे पादरियों से पोप ने कही ये बात :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोप फ्रांसिस ने आगे कहा- मैं सिर्फ क्रिमिनल पोर्नोग्राफी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, जिसमें बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। ये तो पहले से ही गलत है, लेकिन नॉर्मल पोर्नोग्राफी को सामान्य समझा जाता है। पोप ने चर्च का कामकाज सीख रहे पादरियों से कहा कि आप लोगों को इस बारे में सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा- डिजिटल पोर्नोग्राफी एक ऐसी चीज है, जिसे आप सभी जानते हैं। हमारा साफ मन, जो हर दिन यीशु को आत्मसात करता है, वो इस तरह की अश्लील चीजों को कैसे देख सकता है। अगर ये आपके मोबाइल में है तो इसे हटा दें।

मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर दी ये सलाह :
इसी दौरान चर्च के एक स्टूडेंट ने जब पोप फ्रांसिस से पूछा- क्या भक्तों को मोबाइल जैसी मॉर्डर्न तकनीक वाली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए? इस पर पोप फ्रांसिस ने कहा कि मोबाइल का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन केवल बातचीत करने और मदद मांगने के लिए ही यह ठीक है।

वेटिकन ने यौन शोषण के आरोपी बिशप पर लगाया बैन :
बता दें कि वेटिकन सिटी ने पिछले महीने ही यौन शोषण के आरोपों के बाद बीते दो सालें में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बिशप कार्लोस जिमिनीस पर कई प्रतिबंध लगाए थे। बिशप जिमिनीस 1990 के दशक में पूर्वी तिमोर में लड़कों का यौन शोषण करने के आरोपों से घिरे हुए हैं। वेटिकन ने कहा था कि यौन शोषण से जुड़े मामलों को देखने वाले ऑफिस को 2019 में बिशप जिमिनीस के व्यवहार को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

कौन हैं पोप फ्रांसिस?
बता दें कि पोप फ्रांसिस अर्जेंटीना के रहने वाले हैं। उनका पूरा नाम जॉर्ज मारियो बार्गोग्लियो है। वे कैथोलिक समुदाय के 266वें पोप चुने बने हैं। पोप बेनेडिक्ट XVI के इस्तीफा देने के बाद 2003 में ये नए पोप बने। पोप को उनके विनम्र व्यवहार के लिए जाना जाता है। वो पारंपरिक पोप निवास की बजाए शहर के अपार्टमेंट में रहना पसंद करते हैं। पोप के पास एक अरब से ज्यादा कैथोलिकों का नियंत्रण होता है। पोप चुनते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि यह सर्वोच्च पद केवल अच्छे और धार्मिक लोगों को ही मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.