इस्लामाबाद से लेकर कराची तक बिजली गुल, अंधेरे में पूरा डूबा कंगाल पाकिस्तान, लाइट आने में लगेंगे घंटों
Updated on
23-01-2023 05:48 PM
इस्लामाबाद : आर्थिक संकट में डूबा पाकिस्तान अब वाकई अंधेरे में डूब चुका है। देश में पहले आटा खत्म हुआ, फिर गैस और पेट्रोल का संकट आया और अब बारी बिजली की है। खबर आ रही है कि पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा सोमवार सुबह से अंधेरे में डूबा हुआ है। क्वेटा और गुड्डू के बीच हाई-टेंशन ट्रांसमिशन लाइनों में खराबी के चलते सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल हो गई। पाकिस्तान पहले से बिजली की किल्लत और लंबी कटौती का सामना कर रहा है। सरकार बिजली बचाने के लिए बाजारों को 8 बजे ही बंद करने का आदेश जारी कर चुकी है।
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'दुनिया न्यूज' के मुताबिक बलूचिस्तान के 22 जिलों सहित क्वेटा, इस्लामाबाद, लाहौर, मुल्तान क्षेत्र के शहरों और कराची जैसे कई जिलों में बिजली कटौती हुई है। लाहौर में मॉल रोड, कनाल रोल्ड और अन्य क्षेत्रों में लोग बिजली कटौती के संकट से जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। खबरों के अनुसार ट्रांसमिशन लाइनों में तकनीकी खराबी के चलते सिंध, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और राजधानी में बिजली ठप्प हो गई है।
लाइट आने में लग सकते हैं कई घंटे
ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि नेशनल ग्रिड में सुबह 7:34 बजे गड़बड़ी दर्ज की गई। बिजली सप्लाई बहाल करने के प्रयास जारी हैं। बिजली न होने से मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई है जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस्लामाबाद बिजली सप्लाई कंपनी के 117 ग्रिड स्टेशनों की बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है जिससे पूरा शहर और रावलपिंडी भी अंधेरे में डूब गए हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बिजली को वापस आने में कई घंटे लग सकते हैं।
मुश्किलों के अंधेरे में डूबा पड़ोसी मुल्क
पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों से लोग बिजली गुल होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दे रहे है। अंधेरे में डूबा पाकिस्तान पहले से कई मुश्किलों के गहरे अंधेरे में डूबा हुआ है। देश में गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद आटा बेहद महंगा हो गया है। न सिर्फ आटा बल्कि दाल और तेल खरीदने के लिए भी लोग संघर्ष कर रहे हैं। बिजली सप्लाई का हाल कई महीनों से खराब है। पाकिस्तान सरकार ने लंबी कटौती से बचने और बिजली की किल्लत से निपटने के लिए बाजारों को रात 8 बजे ही बंद करने का आदेश दिया है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…