प्रभू आशीर्वाद दो... लॉर्ड्स टेस्ट से पहले शार्दुल ठाकुर ने दौड़ाकर छुए जसप्रीत बुमराह के पैर
Updated on
10-07-2025 02:25 PM
लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापस आ गए हैं। वे लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे। बुमराह ने नेट्स में खूब गेंदबाजी की। उन्होंने टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के साथ मजाक भी किया। शार्दुल ठाकुर को उनके साथी खिलाड़ी और फैंस 'लॉर्ड ठाकुर' कहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि शार्दुल ने बॉलिंग में टीम इंडिया के लिए कुछ अच्छी साझेदारियां तोड़ी हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने अहम पारियां खेली हैं। बता दें कि लॉर्ड्स में मैच गुरुवार को शुरू होगा।
भारत ने पिछले तीन दौरों में दो बार लॉर्ड्स में जीता है टेस्ट
भारत ने लॉर्ड्स में पिछले तीन दौरों में से दो मैच जीते हैं। भारत ने 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीत हासिल की थी। इसके बाद 2021-22 में विराट कोहली की टीम ने यादगार जीत दर्ज की। भारत ने एजबेस्टन में 336 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। अब उनके वापस आने से टीम का हौसला बहुत बढ़ा हुआ है।बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बुमराह नेट्स में पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बुमराह ने यूं लिए शार्दुल के मजे
इसी बीच, बुमराह ने मस्ती करते हुए 'लॉर्ड ठाकुर' के लॉर्ड्स में होने पर मजाक किया। बुमराह ने शार्दुल की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'ये देखो, लॉर्ड्स, लॉर्ड।' इस पर शार्दुल ने मजाक में उनके पैर छुए। शार्दुल ठाकुर ने कहा, 'तभी जसप्रीत बुमराह के पैर पड़ने पड़ते हैं।' बुमराह ने 'लॉर्ड ठाकुर' के मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'ये इनका बड़प्पन है। मैं इनके साथ खड़ा हुआ, वही मैं जीत गया।' लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पंजा खोला था। लेकिन, दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद उनको एक भी विकेट नहीं मिला था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…