प्रज्ञानानंद और कार्लसन में पहली बाजी रही ड्रॉ, आज होगी खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी
Updated on
23-08-2023 01:38 PM
बाकू (अजरबैजान): भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के बीच चेस वर्ल्ड कप फाइनल की पहली बाजी ड्रॉ रही। 35 चालों के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने ड्रॉ पर मुकाबला खत्म करने पर सहमति व्यक्त की। अब आज दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरी बाजी खेली जाएगी। इस मैच को जीतने वाला खिलाड़ी चेस वर्ल्ड चैंपियन बन जाएगा। वहीं अगर यह भी ड्रॉ रहती है तो टाईब्रेकर से चैंपियन का फैसला होगा।
प्रज्ञानानंद का सफर
भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद को पहले राउंड में बाई मिली। दूसरे दौर में 29 साल के फ्रांसी मैक्सिम लेगार्ड और तीसरे में अनुभवी डेविड नवारा को हराया। अगले दौर में, प्रज्ञानानंद ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और विश्व नंबर 2 हिकारू नाकामुरा को टाईब्रेकर में हराया। दोनों ने चौथे दौर के मुकाबले में अपनी दोनों क्लासिकल खेलों को ड्रॉ किया था। पांचवें दौर में हंगेरियन फेरेंक बर्केस प्रग के खिलाफ थे लेकिन वे भारतीय खिलाड़ियों को टक्कर नहीं दे पाए। क्वार्टर फाइनल में, प्रग ने हमवतन अर्जुन एरगिस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में 31 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी, विश्व नंबर 3 फैबियानो कार्वाना को हराकर 2002 में विश्वनाथन आनंद के बाद से FIDE विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए।
इस फाइनल मुकाबले से पहले मैग्नस कार्लसन और आर प्रज्ञानानंद के बीच 19 बार मुकाबला हुआ था। क्लासिकल चेस में दोनों एक बार खेल चुके हैं और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। रैपिड/एग्जीबिशन खेलों में कार्लसन प्राग से 7-5 से आगे हैं। उनके बीच खेले गए बाकी रैपिड्स बराबरी पर समाप्त हुए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…