अडानी समूह को अपने शेयर बेचेंगे प्रणव और राधिका रॉय
Updated on
24-12-2022 05:14 PM
नई दिल्ली: NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय का कहना है कि वे ब्रॉडकास्टर में अपने अधिकांश शेयर अडानी समूह को बेचेंगे। नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) के संस्थापकों ने शुक्रवार यानी 23 दिसंबर 2022 को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह समाचार नेटवर्क में अपने अधिकांश शेयरों को अरबपति गौतम अडानी के समूह में ट्रांसफर करने का फैसला किया है। राधिका और प्रणय रॉय एनडीटीवी में 27.26% हिस्सेदारी अडानी को बेचेंगे। वहीं एनडीटीवी के 64.71% से अधिक का नियंत्रण समूह को दे देंगे।
इस वजह से शेयरों को बेचने का किया फैसला
एनडीटीवी के संस्थापक राधिका और प्रणय रॉय ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि उन्होंने साल 1988 में एनडीटीवी की शुरुआत इस विश्वास के साथ की थी कि भारत में पत्रकारिता विश्वस्तरीय है। लेकिन एक मजबूत और प्रभावी प्रसारण मंच की जरूरत है जो इसे बढ़ने और चमकने दे। कहा कि, वह 34 साल बाद मानते हैं कि एनडीटीवी एक ऐसी संस्था है जिसने उनकी बहुत सारी उम्मीदों और आदर्शों को पूरा किया है। एएमजी मीडिया नेटवर्क, हालिया ओपन ऑफर के बाद, अब एनडीटीवी में सबसे बड़ा शेयरधारक है। नतीजतन, आपसी समझौते से उन्होंने एनडीटीवी में अपने अधिकांश शेयरों को एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने का फैसला किया है। ओपन ऑफर लॉन्च होने के बाद से गौतम अडानी के साथ उनकी चर्चा पॉजिटिव रही है। कहा कि, उनके दिए गए सभी सुझावों को उन्होंने सकारात्मक और खुलेपन के साथ स्वीकार किया।
ओपन ऑफर के बाद NDTV के सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बना था अडानी समूह
अडानी समूह इसी महीने ओपन ऑफर के बाद मीडिया कंपनी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन गया था। अडानी समूह ने ओपन ऑफर के जरिए नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी 37 फीसदी से अधिक बढ़ा दी थी। अडानी का समूह एनडीटीवी में 26 फीसदी हिस्सेदारी लेना चाह रहा था, लेकिन खुली पेशकश ने केवल 53 लाख शेयरों की पेशकश की थी। अडानी को समूह मीडिया कंपनी का सबसे बड़ा शेयरधारक बनने के साथ उसे प्रसारणकर्ता कंपनी का चेयरमैन नियुक्त करने का अधिकार मिल गया था। इसके पहले एनडीटीवी (NDTV) के प्रमोटर्स प्रणय रॉय (Prannoy Roy) और राधिका रॉय ने तत्काल प्रभाव से डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…