प्रणय ने ओलिंपिक मेडलिस्ट को दी मात, फिर भी थॉमस कप में इंडोनेशिया को नहीं हारा पाया भारत
Updated on
02-05-2024 01:38 PM
चेंगदू (चीन): गत चैंपियन भारत बुधवार को थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की मजबूत टीम के खिलाफ 1-4 से हार गया और अपने ग्रुप में शीर्ष पर नहीं पहुंच पाया। भारत और इंडोनेशिया दोनों पहले ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं लेकिन इंडोनेशिया ग्रुप सी के विजेता के रूप में नॉकआउट में जाएगा। इस मुकाबले में हार के बावजूद भारत के लिए सकारात्मक पक्ष एच एस प्रणय रहे जिन्होंने स्वास्थ्य समस्याओं से उबरकर वापसी करते हुए जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में भारत की भिड़त चीन से होगी।
सात्विक और चिराग कांटे की टक्कर में हारे
थॉमस कप 2022 के फाइनल भारत ने इंडोनेशिया को ही 3-0 से हराकर खिताब जीता था। पुरुष एकल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी प्रणय ने शुरुआती मैच में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए एंथनी गिंटिंग को 13-21, 21-12, 21-12 से हराकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले पुरुष युगल मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागस मौलाना से हार गई। इसी जोड़ी ने पिछली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ी को हराया था। इंडोनेशिया की जोड़ी ने सात्विक और चिराग को 22-24, 24-22, 21-19 से हराया जिससे मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया।
लक्ष्य सेन भी अंत तक लड़े
लक्ष्य सेन इसके बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पुरुष एकल विजेता जोनाथन क्रिस्टी से 18-21, 21-16, 17-21 से हार गए जिससे भारत 1-2 से पिछड़ गया। 22 वर्षीय लक्ष्य ने नेट पर अपने प्रभावशाली खेल से दूसरा गेम जीतकर उम्मीदें जगाई थीं लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में क्रिस्टी ने बाजी मार ली। चौथे मैच में भारत के ध्रुव कपिला और साई प्रतीक को लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन ने सीधे गेम में 22-20, 21-11 से हराकर इंडोनेशिया को 3-1 की विजयी बढ़त दिलाई।
श्रीकांत ने भी किया कड़ा मुकाबला
मुकाबले के अंतिम मैच में किदांबी श्रीकांत भी चिको ऑरा ड्वी वार्डोयो से हार गए। श्रीकांत ने पहला गेम 21-19 से जीता लेकिन दूसरा और तीसरा गेम क्रमशः 22-24, 14-21 से हार गए। इससे पहले गिंटिंग के खिलाफ प्रणय पहले गेम में बुरी तरह से पिछड़ गए लेकिन उन्होंने अगले दो गेम जीतकर 2024 की अपनी सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक दर्ज की। इस बीच यह पुष्टि हो गई है कि भारतीय महिला टीम उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…