Select Date:

नॉमिनेशन से पहले प्रशांत किशोर की शिव साधना, सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

Updated on 13-07-2026 01:25 PM
पटना/सोनपुर: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। इसके पहले सोमवार सुबह उन्होंने सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रशांत किशोर अपनी पत्नी के साथ सुबह मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इस दौरान, उनके समर्थक भी उनके साथ थे।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन को लेकर प्रशांत किशोर की पदयात्रा शुरू हो चुकी है। उनकी यह पदयात्रा स्काउट एवं गाइड मैदान से शुरू हुई है। वे कोतवाली थाना, डाकबंगला, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलंबर, गांधी मैदान थाना और कारगिल चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। बांकीपुर में प्रशांत किशोर का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा से है। राजद ने यहां से रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

नामांकन से पहले बाबा हरिहरनाथ के दर पर प्रशांत

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्काउट एवं गाइड मैदान से उनकी भव्य पदयात्रा शुरू हुई, जो डाकबंगला और जेपी गोलंबर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर का सीधा मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और राजद की रेखा गुप्ता से है।

भाजपा के नीरज सिन्हा भी आज दाखिल करेंगे पर्चा

वहीं, भाजपा के नए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा पहले इस उप चुनाव के लिए अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। इसके बाद नीरज सिन्हा को मौका मिला है।

बांकीपुर से टिकट मिलने के बाद नीरज कुमार सिन्हा ने लगातार बिहार के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की है। वे रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। इससे पहले, शनिवार को नीरज ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बाद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

बांकीपुर में 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट

नितिन नवीन के बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद विधायक पद छोड़ा था। वे बांकीपुर से लगातार चार बार विधायक रहे हैं।

फिलहाल, 30 जुलाई को बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। तीन अगस्त को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.