Select Date:

तलाक लेने प्रेग्नेंट पत्नी को चढ़ा दिया HIV संक्रमित खून:आंध्रप्रदेश की घटना, झोलाछाप डॉक्टर की मदद से पति ने दिया घटना को अंजाम

Updated on 19-12-2022 05:34 PM

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक शख्स ने पत्नी से तलाक पाने के लिए उसे HIV संक्रमित खून चढ़वा दिया। पत्नी प्रेग्नेंट थी, जब वह रेग्युलर चेकअप के लिए डॉक्टर के पास पहुंची तब ब्लड टेस्ट के जरिए उसे पता चला। पत्नी ने ताडेपल्ली पुलिस में पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

महिला का आरोप है कि पति उससे दहेज के लिए मारपीट करता था। दोनों की एक बेटी है, लेकिन वह बेटा चाहता था। उसके विशाखापत्तनम की एक महिला से अवैध संबंध हैं। पत्नी से तलाक आसानी से मिल सके, इसलिए उसने पत्नी को एड्स की बीमारी दे दी।

अब समझें पूरा मामला क्या है
ताडेपल्ली में रहने वाला 40 साल का शख्स एम चरण अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता था। उसने प्लान बनाया। वह प्रेग्नेंट वाइफ को झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने महिला से कहा कि प्रेग्नेंसी में उसे जरूरत पड़ेगी, इसलिए खून चढ़ाना पड़ेगा। यह खून HIV इन्फेक्टेड था।

महिला को कुछ दिन बाद पता चला कि वह HIV पॉजीटिव है, इसके बाद उसने पति से पूछा कि उसने क्या करवाया था। इस पर चरण ने कहा कि आंगनवाड़ी में टीका लगवाने से उसे इंफेक्शन हुआ है।

पूछताछ के लिए पुलिस ने चरण काे गिरफ्तार किया
ताडेपल्ली पुलिस ने चरण को अरेस्ट कर लिया है। वह उससे पत्नी के आरोपों के बारे में पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित का यह भी आरोप है कि चरण उससे छुटकारा पाना चाहता था, इसलिए HIV के साथ-साथ चरण उसे धीमा जहर भी दे रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.