Select Date:

गर्भवती महिला ने 3 सौतेले बेटों को चिकन में जहर मिलाकर खिलाया, 1 की मौत; 2 गंभीर

Updated on 25-11-2022 08:38 PM

गिरिडीह 

तिसरी में रिश्ते हुए तार-तार, सौतेली मां ने मासूम बच्चों को जहर खिलाकर रिश्ते को किया शर्मसार। कहते हैं कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है। लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती है। चाहें वो सौतेली मां ही क्यों ना हो। लेकिन तिसरी में रिश्ते को शर्मसार और दिल को दहला देने वाली घटना घटी है। सौतेली मां ने 3 बच्चों को खाने में जहर मिलाकर दे दिया। खाना खाते ही बच्चों की हालत बिगड़ गई। घटना गिरिडीह के तिसरी थानाक्षेत्र अंतर्गत गड़कुरा पंचायत के रोहनटांड़ की है। 1 बच्चे की मौत हो गई। 

2 साल पहले पहली पत्नी की हुई थी मौत
बताया जाता है कि रोहनटांड़ गांव के निवासी सुनील सोरेन की पहली पत्नी शैलीन मरांडी की मौत 2 साल पहले सांप काटने से हो गई थी। उन दोनों से एक बेटी और 4 बेटा था। पहली पत्नी की मौत होने के बाद सुनील सोरेन ने सुनीता हांसदा के साथ शादी की थी। सुनीता से अभी कोई बच्चा नही है। लेकिन सुनीता गर्भवती है। शादी के बाद सुनील सोरेन दूसरी पत्नी सुनीता के साथ रोहनटांड़ स्थित अपने घर में रहते थे।

चिकन में जहर मिलाकर खिला दिया
दुर्गापूजा के पहले सुनीता हांसदा सभी बच्चों को दादा और दादी के भरोसे छोड़कर अपने पति सुनील के साथ गोरियाचु स्थित मायके चली गई थी। सूत्रों के अनुसार दुर्गापूजा के बाद सुनील सोरेन कमाने के लिए बेंगलुरु चले गए। इसी दौरान बुधवार को सुनील की दूसरी पत्नी सुनीता हांसदा अकेली रोहनटांड़ स्थित अपना ससुराल आई और साथ में जहर और मुर्गा भी ले आई। पिछले दो दिनों से दादा और दादी घर पर नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर सुनीता रात में तीन सौतेले बेटों को साथ में रखी। गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे सुनीता ने चावल व मुर्गा बनाया और उसने सौतेले बेटे 3 वर्षीय अनिल सोरेन, 8 वर्षीय शंकर सोरेन और 12 वर्षीय विजय सोरेन को चावल और मुर्गा में जहर मिलाकर अपने हाथों से खिलाया। हालांकि, स्वाद अच्छा नहीं रहने के कारण विजय ने खाना नहीं खाया।

अनिल और शंकर मां के हाथ से खाना खाया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद अनिल की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके तुरंत बाद शंकर सोरेन की भी स्वास्थ्य बिगड़ने लगी। दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख सुनीता हांसदा दोनों बच्चों को दादा,दादी के घर में सुला कर फरार हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.