Select Date:

प्रीति जिंटा ने शेयर किया पुराना किस्सा:सोल्जर की शूटिंग छोड़ एग्जाम देने चली गईं थीं, फिल्म के 24 साल पूरा होने पर शेयर किया नोट

Updated on 21-11-2022 04:59 PM

प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्म सोल्जर के 24 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है। प्रीति ने फिल्म से जुड़े मेकर्स और एक्टर्स का शुक्रिया अदा किया है। प्रीति ने इस दौरान उस वाकया को भी याद किया जब वो फिल्म का क्लाइमेक्स शूट होने से पहले एक सप्ताह की छुट्टी लेकर अपना साइकोलॉजी का पेपर देने चली गईं थीं।

एग्जाम के लिए फिेल्म की शूटिंग छोड़ दी थी

प्रीति जिंटा ने 1998 में रिलीज हुई उनकी फिल्म सोल्जर के 24 साल पूरे होने पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा - "सोल्जर मेरी पहली साइन की गई फिल्म थी। मुझे कन्फ्यूजन थी कि मैं एक ही नाम के दो डायरेक्टर्स से साथ काम करने जा रही हूं। अब्बास और मस्तान भाई का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे कभी भी डाउन नहीं फील होने दिया। रमेश जी का भी बहुत शुक्रिया करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे उस बात के लिए कभी नहीं सुनाया जब मैं क्लाइमेक्स शूट होने के पहले एक सप्ताह की छुट्टी लेकर अपना साइकोलॉजी का एग्जाम देने चली गई थी।

बॉबी देओल और सरोज खान को कहा थैंक्स

प्रीति ने एक्टर बॉबी देओल का भी आभार जताते हुए लिखा - मेरा हमेशा साथ देने के लिए और मुझे फिल्म में मौका देने के लिए थैंक यू बॉबी। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और राजस्थान शेड्यूल के दौरान खूब सारे एन्जॉयमेंट के लिए फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू का धन्यवाद। सरोज जी मैं आपको हमेशा मिस करुंगी। आपने मुझे हीरोइन बनने में मदद की।

1998 की हिट फिल्म थी सोल्जर

सोल्जर 1998 में रिलीज एक हिट फिल्म थी। इसे अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के लीड रोल में बॉबी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में राखी, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, सुरेश ओबेरॉय और दलीप ताहिल जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म के गानें आज भी काफी फेमस हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.