Select Date:

25 लोकसभा सीटें साधने की तैयारी, दिल्‍ली से UP के लिए BJP की पसमांदा स्नेह यात्रा कल से

Updated on 26-07-2023 02:51 PM
लखनऊ: 2014 से विजय रथ पर सवार बीजेपी अपने विस्तार का कोई भी मौका छोड़ नहीं रही है। अब उसकी नजर विपक्ष के वोटों की बची पूंजी साधने पर है, जिससे 2024 में भी अजेय रहा जा सके। लोकसभा में बहुमत के लिए बीजेपी इस बार मिशन अल्पसंख्यक शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत पसमांदा मुस्लिमों को साधने से हो रही है। बीजेपी 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दिल्ली से पसमांदा स्नेह यात्रा निकालने जा रही है। यात्रा को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा एक अगस्त को गाजियाबाद से यूपी में दाखिल होगी।

यह यात्रा एक अगस्त को दिल्ली के तुर्कमान गेट से गाजियाबाद में दाखिल होगी और दो अगस्त को बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर में होगी। इसके बाद सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए छह अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यात्रा सात अगस्त को बाराबंकी होते हुए पूर्वांचल की ओर बढ़ेगी। बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, फैजाबाद, सुलतानपुर, अमेठी, प्रयागराज, जौनपुर, देवरिया, आजमगढ़ से होते हुए गोरखपुर और फिर 19 अगस्त को कुशीनगर जाएगी। कुशीनगर से यात्रा बिहार की ओर चली जाएगी। इस दौरान अलग-अलग जिलों में सम्मेलन भी होंगे।

अब पसमांदा पर ही फोकस


पिछले साल हैदराबाद में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी ने अल्पसंख्यकों के जिस ‘वंचित वर्ग’ को अपना बनाने की बात कही थी, यूपी बीजेपी ने उन पसमांदा मुस्लिमों से रिश्ता बढ़ाने की पहल शुरू कर दी है। अब मुस्लिमों में पहला फोकस पसमांदा पर है। इस यात्रा की यूपी में जिम्मेदारी संभाल रहे बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बाशित अली कहते हैं कि स्नेह यात्रा का रथ उन मुस्लिम बहुल इलाकों से होकर गुजरेगा, जहां पसमांदा मुस्लिम ज्यादा हैं। यह यात्रा दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा के मेवात तक जाएगी। 15 अक्टूबर को मेवात में बड़ा पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन होगा।

पसमांदा मुस्लिमों पर फोकस क्यों?

बीजेपी ने अल्पसंख्यकों में भी पसमांदा पर अपना फोकस इसलिए किया है, क्योंकि यूपी के मुस्लिमों में 90% इसी समाज के लोग हैं। इनमें ज्यादातर उपेक्षित वर्ग से आते हैं, इस वजह से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा भी इन्हीं को मिला है। योजनाओं के करीब साढ़े चार करोड़ लाभार्थी इसी समाज से हैं। बीजेपी यह मानती हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में 8% मुस्लिमों ने भी भाजपा को अपना मत दिया था। इसके बाद 60% से ज्यादा मुस्लिम आबादी वाली रामपुर लोकसभा, रामपुर विधानसभा और विपरीत समीकरणों वाली आजमगढ़ लोकसभा सीट को उपचुनाव में जीतने में सफलता भी बगैर पसमांदा मुस्लिमों पर भरोसा किए बिना नहीं मिल सकती थी। स्वार विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी के सहयोगी अपना दल का मुस्लिम विधायक भी जीत गया। इस वजह से उपचुनाव के प्रयोग को ही विस्तार दिया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.