रायपुर अधिवेशन से पहले बड़े बदलाव की तैयारी, 'युवा' कांग्रेस बनाने के लिए 75% सदस्यों का कोटा होगा रिजर्व
Updated on
20-02-2023 06:21 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस केंद्र की सत्ता से 9 साल से दूर है। राज्यों में भी विधानसभा में मिली हार उसे परेशान कर रही है। इसी को देखते हुए अब कांग्रेस में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा और गैर-गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब पार्टी युवा कांग्रेस बनाने के लिए 75 फीसदी सदस्यों का कोटा रिजर्व करने की तैयारी है। इस विकल्प पर AICC की संवैधानिक संशोधन कमेटी में चर्चा हुई है। इसे अंतिम निर्णय के लिए रायपुर में होने वाले अधिवेशन में रखा जाएगा।
आपको याद होगा कि पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में यह निर्णय लिया गया था कि पार्टी में 50 फीसदी लोग 50 वर्ष के नीचे के होंगे। अब पार्टी युवा कांग्रेस बनाने के लिए 75 फीसदी सदस्यों का कोटा रिजर्व करने की तैयारी में है। अभी की व्यवस्था के अनुसार, महिलाओं के लिए 33 फीसदी, एससी/एसटी/ओबीसी और अल्पसंख्यक लोगों के लिए 20 फीसदी आरक्षण है।
सूत्रों ने बताया कि रायपुर में होने वाले अधिवेशन के बाद कुछ और परिवर्तन किए जा सकते हैं। नए परिवर्तन के अनुसार, एससी/एसटी/ओबीसी/महिलाओं और अल्पसंख्यक के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था होगी। इसमें 50 साल से नीचे के उम्र के लोगों के लिए 25 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था होगी। बाकी 50 फीसदी जनरल और ओपन कैटेगिरी के लिए आरक्षित की जाएगी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…