मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी, चिराग पासवान बन सकते हैं मंत्री
Updated on
30-06-2023 06:58 PM
पटना/दिल्ली: नरेंद्र मोदी कैबिनेट में चिराग पासवान को जगह मिल सकती है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट की 3 जुलाई को बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में भारी फेरबदल की जाएगी। जिसके बाद ये चर्चा चल निकली कि चिराग पासवान को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। चिराग पासवान को हाल ही में केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी भी मुहैया कराई थी। चिराग पासवान का हमेशा से झुकाव नरेंद्र मोदी को लेकर रहा है। फिलहाल वो जमुई से सांसद हैं और बिहार की राजनीति में काफी ऐक्टिव रहते हैं।
2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार सहयोगियों को पूरा इम्पॉर्टेंस देना चाह रही है। लीडरशिप चाहता है कि गठबंधन सहयोगियों को एक बार फिर से साथ लिया जाए। उन्हें सत्ता में भागीदार बनाया जाए। इसी मिशन के तहत चिराग पासवान को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सिर्फ चिराग ही नहीं महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना के भी किसी सांसद को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही पार्टी संगठन में भी बदलाव की चर्चा है।
एनडीए की रिस्ट्रक्चरिंग की कवायद
दरअसल, ये पूरी कवायद एनडीए की रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर है। 2014 के बाद कई पार्टियां एनडीए से बाहर हुईं हैं तो कई को एनडीए का पार्टनर बनना बीजेपी चाह रही है। नए हालात में बीजेपी चाहती है कि आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और बादल परिवार की अकाली दल एनडीए में आ जाए। इसके अलावा यूपी और बिहार की लोकल पार्टियां मोदी सरकार का पार्टनर बनने को तैयार है। इनमें जीतन राम मांझी की पार्टी HAM, लोजपा के दोनों धड़े (चिराग और पशुपति पारस) और यूपी में ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा भी शामिल है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…