मखाना इडली और डोसा के साथ डोकला की तैयारी, 'MBA मखानावाला' को G20 से बुलावा
Updated on
03-07-2023 06:47 PM
दरभंगा: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में G20 के शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें भारत सहित 34 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे। इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दरभंगा के 'MBA मखानावाला' नाम से मशहूर इंजीनियर श्रवण कुमार राय को ईमेल के जरिए बुलावा आया है। ये बैठक गुरुग्राम ओराना कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। जिसको लेकर यहां के कारोबारियों और बुद्धिजीवियों के बीच खुशी है।
'MBA मखानावाला' के नाम से मशहूर इंजीनियर
दरअसल, दरभंगा जिले के श्रवण कुमार राय तमिलनाडु के तंजौर की एक इंस्टीयूट में फूड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। फिर मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उसी दौरान उन्होंने एक प्रोजेक्ट के तौर पर पोपिंग मखाना मशीन पर काम किया। फिर तय कर लिया अब मखाना पर ही काम करना है। जिसके बाद उन्होंने लाखों की पैकेज वाली नौकरी छोड़कर वर्ष 2019 से मखाना के व्यवसाय का स्टार्टअप शुरू किया और 'MBA मखानावाला' के नाम से मशहूर हो गए।
इंजीनियर पति-पत्नी ने शुरू किया मखाना से स्टार्टअप
साल 2019 में सुमित्रा फूड्स के नाम से शुरू किए इस बिजनेस में पत्नी रुचि मंडल भी उनका हाथ बंटाती हैं। रुचि मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर पति का साथ दे रही हैं। इस स्टार्टअप के जरिए श्रवण कुमार राय न सिर्फ अपनी कंपनी के लिए मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि काफी लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। अभी हाल में ही उन्हें दरभंगा एयरपोर्ट पर मखाना सेंटर खोलने की भी अनुमति मिली है। उनका बिजनेस सुपर फूड मखाने से बनने वाले उत्पादों का है।
'एमबीएम खानावाला' के नाम से फूड चेन खोलने की तैयारी
श्रवण कुमार राय 'एमबीएम खानावाला' के नाम से फूड चेन खोलने की तैयारी है। श्रवण कुमार राय और उनकी पत्नी रुचि मंडल मखाने पर अब नया कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। जिसमे अलग-अलग राज्यों में मिलने वाले पारंपरिक खान-पान को मखाने से जोड़ेंगे। दक्षिण भारत के लोगों को मखाना डोसा और इडली परोसेंगे। गुजरात से आने वाले को मखाने का ढोकला खिलाएंगे। पास्ता और नूडल्स की जगह मखाना होगा। बाकी मिथिला की जो रेसिपी मखाना खीर, बर्फी, लड्डू, बिस्कुट, रबड़ी और चाट सहित अन्य मेन्यू है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…