Select Date:

ईवी मैन्युफैक्चरिंग में भारत को बड़ा ठिकाना बनाने की तैयारी, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Updated on 16-03-2024 01:32 PM
नई दिल्ली: भारत को इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा ठिकाना बनाने के मकसद से सरकार ने शुक्रवार को एक EV पॉलिसी को मंजूरी दी। इसके तहत भारत में कारखाने लगाने के लिए ग्लोबल कंपनियों को इंसेंटिव और टैक्स रियायतें दी जाएंगी। बड़ी शर्त यह रखी गई है कि निवेश कम से कम 4150 करोड़ रुपये का होना चाहिए और निवेश के 3 साल के भीतर प्रोडक्शन शुरू हो जाना चाहिए। यह पॉलिसी टेस्ला जैसी बड़ी कंपनियों की नजर में भारत का आकर्षण बढ़ा सकती है। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने बताया कि मिनिमम इनवेस्टमेंट 50 करोड़ डॉलर का होना चाहिए, लेकिन इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। पॉलिसी में कहा गया है कि कंपनी को रियायतें लेने के लिए निवेश की घोषणा के 3 साल के भीतर भारत में प्रोडक्शन शुरू करना होगा और इसके बाद तीसरे साल तक 25 पर्सेंट और पांच वर्षों में 50 पर्सेंट डोमेस्टिक वैल्यू एडिशन का लेवल हासिल करना होगा।

जो कंपनियां EV बनाने के कारखाने लगाएंगी, उन्हें कम कस्टम्स ड्यूटी पर कुछ कारें आयात करने की इजाजत भी दी जाएगी। हालांकि इंपोर्ट की जाने वाली ऐसी कारों पर कस्टम्स ड्यूटी में कुल छूट की एक सीमा होगी। यह सीमा या तो किए गए निवेश के बराबर होगी या 6484 करोड़ रुपये तक होगी। प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कींम के तहत 6484 करोड़ रुपये का अधिकतम इंसेंटिव दिया जाता है। मिनिस्ट्री ने बताया कि निवेश या इस रकम में जो भी कम हो, उतने के बराबर ड्यूटी छूट मिलेगी।

ग्लोबल कंपनियों पर है नजर

मिनिस्ट्री ने कहा कि इस पॉलिसी के तहत अगर 80 करोड़ डॉलर या इससे अधिक निवेश किया गया, तो हर साल अधिकतम 8000 EV के हिसाब से अधिकतम 40 हजार EV तक के इंपोर्ट की इजाजत होगी। अगर कोई कंपनी सालाना इंपोर्ट कोटे का उपयोग नहीं कर पाएगी, तो वह इसे कैरी ओवर भी कर सकेगी। कंपनी को अगर इंपोर्ट पर कस्टम्स ड्यूटी में छूट लेनी हो तो उसे इनवेस्टमेंट कमिटमेंट के सपोर्ट में बैंक गारंटी देनी होगी। अगर डोमेस्टिक वैल्यू एडिशन और मिनिमम इनवेस्टमेंट की शर्तें पूरी नहीं की जाएंगी, तो यह बैंक गारंटी सरकार भुना लेगी। मिनिस्ट्री ने कहा कि यह पॉलिसी इस सोच के साथ बनाई गई है कि EV सेगमेंट में जानीमानी वैश्विक कंपनियों को आकर्षित किया जा सके।

देसी कंपनियों के सामने चुनौती

इस पॉलिसी के चलते देश में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों को टेस्ला जैसी ग्लोबल कंपनियों से चुनौती मिलेगी। अमेरिकी कंपनी टेस्ला लंबे समय से टैरिफ कंसेशन की मांग कर रही है, जिसके जरिए 40 हजार डॉलर से कम की कारों पर कस्टम्स ड्यूटी 70 प्रतिशत तक कम की जाए और इससे ज्यादा दाम की कारों पर पूरी ड्यूटी माफ कर दी जाए। उसने भारत में कारखाना लगाने के लिए यह शर्त रखी थी। हालांकि पिछले दिनों कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने साफ किया था कि भारत विदेशी कंपनियों के हिसाब से अपनी नीतियां नहीं बनाएगा और यहां के कानून और टैरिफ रूल्स ऐसे होंगे, जो दुनियाभर की EV कंपनियों को आकर्षित करें।

मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा

यह पॉलिसी मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगी। EV के मामले में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी, जिससे ग्राहकों को लेटेस्ट टेक्नॉलजी मिलेगी। प्रोडक्शन बढ़ने के साथ इसकी कॉस्ट घटेगी। EV का उपयोग बढ़ने पर क्रूड ऑयल इंपोर्ट पर देश की निर्भरता कम होगी। प्रदूषण घटाने में भी मदद मिलेगी। ध्यान केवल यह रखना होगा कि ग्लोबल कंपनियों के सामने देसी कंपनियों को उचित नीतिगत सहयोग भी मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.