23 जून की तैयारियां तेज, सीएम नीतीश खुद कर रहे निगरानी, आखिर कहां होगी 'विपक्षी एकता' बैठक
Updated on
19-06-2023 07:37 PM
पटना : राजधानी पटना में 23 जून को बीजेपी विरोधी दलों की बैठक (Bihar Opposition Meet) होने वाली है। इसे लेकर राजधानी पटना में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पटना के स्टेट गेस्ट हाउस को सजाया संवारा जा रहा है। किसी तरह की सुविधाओं में कोई कमी ना रह जाए इसका जायजा खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ले रहे हैं। अभी 2 दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक गेस्ट हाउस पहुंचे। स्टेट गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्रियों और अन्य मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर जानकरी ली। पटना के सर्किट हाउस में भी अन्य राज्यों से आए मेहमानों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित नीतीश कुमार के करीबी नेता 23 जून की बैठक को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
सजाया जा रहा सदाकत आश्रम
जहां नीतीश सरकार विपक्षी बैठक की तैयारियों में जुटी है। दूसरी तरफ राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वेणुगोपाल के स्वागत की तैयारियां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी हो रही। राहुल गांधी 23 जून को सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से उनका कार्यक्रम सीधे सदाकत आश्रम जाने का है। सदाकत आश्रम में वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे नेताओं से बात करेंगे। इस दौरान बिहार में पार्टी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जायजा लेंगे। वहीं उनके स्वागत के लिए 70 फीट का पंडाल बनाया जा रहा है। सदाकत आश्रम जाने के रास्ते को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा। कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम के भी रंग रोगन का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा तमाम कांग्रेस के नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
गेस्ट के स्वागत में परोसे जाएंगे बिहार के व्यंजन
अन्य राज्यों से आने वाले मुख्यमंत्रियों के स्वागत में बिहार के व्यंजन प्रमुखता से परोसे जाएंगे। इसके लिए भी महत्वपूर्ण होटलों को खाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बात का ध्यान रखा गया है कि जो भी मुख्यमंत्री जिस राज्य से आ रहे हैं उनके खाने में कोई कमी नहीं हो। साथ ही उन्हें अलग से बिहार के पकवान भी परोसे जाएंगे। अतिथियों को बेस्ट बिहारी पकवान मिले इसके लिए महागठबंधन के नेताओं की तरफ से पूरी व्यवस्था की जा रही है।
बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दल होंगे एक
विपक्षी दलों के नेताओं के स्वागत को लेकर नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा की सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं का आना तय हो गया है। इस बैठक में इसी बात पर चर्चा होगी की आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का मुकाबला कैसे किया जाए। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि इस मीटिंग में इस बात पर भी सहमति बनेगी कि बंगाल, दिल्ली और दूसरे राज्यों में जहां क्षेत्रीय पार्टियों की कांग्रेस से प्रतिद्वंदिता है, वहां भी आपसी सामंजस्य के साथ कैसे चुनाव लड़ा जाए। विजय सिन्हा ने अपनी बात कहते हुए यह कहा कि विपक्षी एकजुटता को एक साथ खड़ा कर भाजपा का मुकाबला करने की हमारी कोशिश रंग ला रही है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…