Select Date:

समुद्र में परमाणु महायुद्ध की तैयारी? किम जोंग उन ने नौसेना को परमाणु बमों से लैस करने का किया ऐलान

Updated on 24-06-2026 12:38 PM
प्योंगयोंग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कहा कि उनका देश 'नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस कर रहा है'। उत्तर कोरिया के तानाशाह ने इसके अलावा 10,000 टन वजनी युद्धपोत बनाने की योजना का भी ऐलान किया है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह बात मंगलवार को नाम्पो बंदरगाह शहर में 'चो ह्योन' नाम के युद्धपोत को सेवा में शामिल करने के दौरान कही गई। 'चो ह्योन' उन दो 5,000 टन वजनी युद्धपोतों में से एक है जिन्हें परमाणु हथियार संपन्न इस देश ने पिछले साल लॉन्च किया था।

साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन ने समारोह में कहा 'नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस करने का कार्यक्रम अपनी तय योजना के अनुसार सही ढंग से आगे बढ़ रहा है।' उन्होंने कहा 'यह बहुत अहम रणनीतिक कदम है क्योंकि इससे हमारे देश की परमाणु ताकत को कई तरह के और असरदार ऑपरेशन के लिए तैयार रखना मुमकिन हो सकेगा।'

नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस करेगा उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया पहले ही कह चुका है कि 'चो ह्योन सबसे शक्तिशाली हथियारों से लैस' है। किम ने इस साल इस श्रेणी के जहाजों का कई बार निरीक्षण किया है जिसमें अप्रैल में 'चो ह्योन' से क्रूज मिसाइल के परीक्षण की निगरानी करना भी शामिल है। किम ने अपने भाषण में कहा 'चो ह्योन के बाद हम जल्द ही ऑपरेशन के लिए डिस्ट्रॉयर 'कांग कोन' को तैनात करेंगे। इसके बाद हम एक के बाद एक 10,000 टन के रणनीतिक युद्धपोत लॉन्च करेंगे।'

उन्होंने आगे कहा कि उनकी योजना के तहत उत्तर कोरिया को 'हर साल दो ऐसे सरफेस शिप (सतह पर चलने वाले जहाज) बनाने चाहिए जो चो ह्योन से बेहतर श्रेणी के हों जिनमें 10,000 टन का क्रूजर भी शामिल हो।' सोमवार को खत्म हुई पार्टी की तीन दिन की पूर्ण बैठक में किम ने रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की कसम खाई। उन्होंने दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सैन्य आधुनिकीकरण की कोशिशों का हवाला देते हुए कहा कि ये कोशिशें इलाके को 'परमाणु युद्ध के कगार पर' धकेल रही हैं।

उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम क्या है?

उत्तर कोरिया के पास दर्जनों परमाणु हथियार और उसने उन्हें दागने वाली मिसाइलें विकसित की हैं। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से अमेरिका और उसके सहयोगियों (दक्षिण कोरिया और जापान) से अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के मकसद से चलाने का दावा किया जाता है। उत्तर कोरिया खुद को एक आधिकारिक परमाणु-सशस्त्र देश घोषित कर चुका है और उसने अपने संविधान में भी इसका उल्लेख किया है।SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया के पास वर्तमान में लगभग 50 से 60 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। इसके पास हर साल 6 से 7 नए हथियार बनाने के लिए विखंडनीय सामग्री (फिसाइल मटेरियल) मौजूद है। उत्तर कोरिया अपने न्योंगब्योंग परमाणु परिसर में प्लूटोनियम और अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम (HEU) का उत्पादन करता है। उत्तर कोरिया ने कई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBMs) बनाई हैं। इनमें ह्वासोंग-17 और ठोस ईंधन से चलने वाली ह्वासोंग-18 शामिल हैं जिनकी मारक क्षमता 15,000 किलोमीटर से ज्यादा है। यह मिसाइलें अमेरिका के मुख्य भूभाग तक परमाणु हमला करने में सक्षम हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.