Select Date:

जरूरत से ज्यादा तैयारी करना... पैट कमिंस ने WTC फाइनल से पहले दिया अजीबोगरीब बयान

Updated on 05-06-2023 08:45 PM
लंदन: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को दो महीने तक टी20 क्रिकेट खेल कर इंग्लैंड पहुंचने की जगह भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए थोड़ा कम अभ्यास के साथ पहुंचने से कोई परहेज नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन और डेविड वॉर्नर आईपीएल में खेल रहे थे जबकि मार्नस लाबुशेन काउंटी क्रिकेट का हिस्सा थे। इन तीनों के अलावा टीम के ज्यादातर खिलाड़ी लंबे समय के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे।

पैट कमिंस से रविवार को जब डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले कम अभ्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आज के दौर में क्रिकेट में विश्राम मिलना मुश्किल है ऐसे में यह हमारे लिए अच्छा है।’ ऑस्ट्रेलिया के लिए 49 मैचों में 217 टेस्ट विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है, छह टेस्ट मैचों (एशेज में पांच सहित) के साथ, अधिक खेल कर यहां पहुंचने की तुलना में थोड़े कम अभ्यास करके आना बेहतर है।

उन्होंने आगे कहा, 'मैं एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से बात कर रहा हूं। इसलिए मैं शारीरिक रूप से तरोताजा रहना चाहता हूं।’’ कमिंस ने ओवल में आईसीसी के ‘आफ्टरनून विद टेस्ट लेजेंड्स’ कार्यक्रम कहा,‘ऑस्ट्रेलिया में हमने काफी ट्रेनिंग की है। हमने कड़ा प्रशिक्षण लिया है। हम तरोताजा और उत्सुक हैं।’

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मार्कस हैरिस, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (VC), माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी।

7 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच इससे पहले फरवरी-मार्च में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसकी मेजबानी भारत कर रहा थी। यह सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से जीत ली थी। हालांकि अब ओवल में कंडीशन बिल्कुल अलग होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीत पाएगी या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.